देश

बदमाशों ने CCTV पर छिड़का स्प्रे, उखाड़ी मशीन, फिर भी ATM चोरी की कोशिश नाकाम !

मध्यप्रदेश के गुना जिले से एटीएम चोरी (ATM Machine) की एक हैरान करने वाली वीडियो सामने आई है। चोरी करने से पहले बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे किया और फिर पूरी एटीएम मशीन को उखाड़कर ले जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की कार्रवाई के आगे बदमाशों की चोरी पूरी नहीं हो पाई और यह पूरी घटना दूसरे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

बता दें कि, गुना जिले के राघोगढ़ न्यायालय के पास स्थित HDFC बैंक के एटीएम पर बदमाश बुधवार देर रात पहुंचे। वारदात शुरू करने से पहले उन्होंने एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे छिड़क दिया, ताकि फुटेज साफ न दिखे। वहीं, इसके बावजूद उनकी हरकतें पास के दूसरे कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं.

वहीं, कैमरे में स्प्रे करने के बाद बदमाशों ने पूरी एटीएम मशीन को उखाड़ने की तैयारी शुरू की। उन्होंने मशीन में मोटी रस्सियां बांधीं और फिर बिजली विभाग की एक गाड़ी का इस्तेमाल करते हुए उसे खींचकर बाहर निकाल लिया। मशीन में करीब 3 लाख 50 हजार रुपए थे।

बता दें कि, बदमाशों ने एटीएम मशीन को उखाड़ने के उसे बिजली विभाग के वाहन में लादकर भागना चाहते थे लेकिन जैसे ही मशीन को हिलाया गया, बैंक का सायरन बज उठा। सायरन की सूचना तुरंत मुंबई मुख्यालय और बैंक प्रबंधक चंद्रिका शर्मा तक पहुंची। अलार्म की सूचना मिलते ही राघोगढ़ पुलिस प्वाइंट व डायल-112 को खबर दी गई। मात्र 6 मिनट में गश्ती वाहन मौके पर पहुंच गया। पुलिस के आते ही बदमाश घबराकर पिकअप वहीं छोड़कर एटीएम मशीन समेत भाग निकले।

वहीं, घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले को दर्ज किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर मशीन व गाड़ी से फिंगरप्रिंट लिए गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। गुना के पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने तुरंत तीन टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू कराई।

ये भी पढ़ें:

पश्चिमी दबाव के बीच पुतिन का भारत आगमन, रूस की कूटनीतिक मजबूती का प्रदर्शन

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

18 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

18 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

20 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

21 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

21 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago