महलोई का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल के रूप में होगा विकसित : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन….

रायपुर: रायगढ़ जिले के महलोई स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की दिशा में आज भूमिपूजन किया गया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि विद्यालय का मॉडल स्कूल के रूप में विकास विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल है।

भूमिपूजन के बाद श्री चौधरी ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्ञान और कौशल तभी सार्थक होते हैं, जब उनका उपयोग सही दिशा में किया जाए। विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अपनी रुचि और क्षमताओं को पहचानकर भविष्य निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

श्री चौधरी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने और नए अवसरों तक पहुंचने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालय में बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को मजबूत करने में सहायक होंगे।

मॉडल स्कूल के रूप में विकसित होने के बाद महलोई के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शिक्षा का लाभ मिलेगा। यह पहल विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के साथ विद्यार्थियों को अपने सपनों और भविष्य के लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने के अधिक अवसर प्रदान करेगी।

News Desk

Recent Posts

जयपुर में मौत का बदला मौत! पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बनाई ‘7007 गैंग’, विजय बाजिया हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर, राजस्थान। जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में बुधवार, 11 नवंबर की रात हुई हिस्ट्रीशीटर…

45 minutes ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने मॉडल समरीन को किया प्रपोज, न्यूजीलैंड में झील किनारे की सगाई

मोहाली  भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड में अपने प्यार का इजहार कर दिया…

53 minutes ago

‘वसुंधरा राजे ने सोनिया गांधी के पैर पकड़कर खुद को जेल जाने से बचाया’, हनुमान बेनीवाल का गंभीर आरोप, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

चूरू, राजस्थान। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।…

2 hours ago

IPL 2027 से पहले जयदेव उनादकट की होगी छुट्टी? SRH एक करोड़ के गेंदबाज को कर सकती है रिलीज

नई दिल्ली आईपीएल 2027 से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपनी तेज गेंदबाजी को मजबूत कर…

2 hours ago

पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात से चीन की बढ़ेगी टेंशन, एक दौरे से साधेंगे दो बड़े निशाने

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर…

4 hours ago

उत्तराखंड मौसम समाचार: पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार, 3200 मीटर से ऊपर बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में 12 नवंबर को मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल सकता है। मौसम…

5 hours ago