IPL 2027 से पहले जयदेव उनादकट की होगी छुट्टी? SRH एक करोड़ के गेंदबाज को कर सकती है रिलीज

नई दिल्ली
आईपीएल 2027 से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपनी तेज गेंदबाजी को मजबूत कर चुकी है और कई खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर सकती है। इसमें हर्षल पटेल का नाम लगभग तय है। वहीं, जयदेव उनादकट का नाम भी शामिल है। उनादकट एक समय पर अपनी स्लोअर गेंदों से बल्लेबाजों को छकाते थे और आईपीएल में हर टीम उन पर दांव लगाना चाहती थी, लेकिन अब वह 1 करोड़ रुपये की कीमत पर हैदराबाद के साथ हैं और इस सीजन उन्हें रिलीज किए जाने की पूरी संभावना है।

कभी उनादकट की मांग इतनी ज्यादा थी कि राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें खरीदने के लिए 11.5 करोड़ रुपये तक खर्च कर दिए थे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। पिछले कुछ सीजन से उनका प्रदर्शन और टीम में उनकी भूमिका सवालों के घेरे में है।

सनराइजर्स हैदराबाद कर सकती है रिलीज
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस अनुभवी तेज गेंदबाज से नाता तोड़ने पर विचार कर सकती है। आईपीएल 2027 से पहले उनादकट को रिलीज किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह उनका पिछले सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाना और टीम में नियमित जगह नहीं बना पाना है। उनादकट को हैदराबाद ने एक करोड़ रुपये में खरीदा था। वह इस 2026 में चार मुकाबलों में उतरे और चार विकेट हासिल किए। इस दौरान उनकी इकॉनमी 10.77 रही। उन्होंने 13 ओवर में 140 रन खर्च किए। ऐसे प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी के लिए उन्हें अगले सीजन में एक करोड़ रुपये देकर टीम में बनाए रखना मुश्किल फैसला हो सकता है।

11.5 करोड़ से एक करोड़ तक पहुंची कीमत
उनादकट का आईपीएल करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। साल 2017 में उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उस सीजन उन्होंने 12 मैचों में 24 विकेट झटके थे। इसके बाद 2018 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन पर 11.5 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाई थी। 2019 में भी राजस्थान ने उन्हें 8.4 करोड़ रुपये में दोबारा खरीदा। हालांकि, वह लगातार अपने प्रदर्शन से इस भारी कीमत को सही साबित नहीं कर सके। इसके बाद उनकी कीमत में लगातार गिरावट आती गई।

13 बार नीलामी में खरीदे जा चुके हैं उनादकट
जयदेव उनादकट के नाम आईपीएल का एक खास रिकॉर्ड भी है। वह लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा बार नीलामी में खरीदे जाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। 2025 की नीलामी में हैदराबाद ने उन्हें खरीदकर उनके आईपीएल करियर की 13वीं खरीद पूरी की थी। उनके करियर में राजस्थान रॉयल्स ने सबसे ज्यादा भरोसा दिखाया और उन पर करोड़ों रुपये खर्च किए। अब 34 साल के उनादकट के सामने आईपीएल में अपनी उपयोगिता साबित करने की चुनौती है।

 

News Desk

Recent Posts

‘वसुंधरा राजे ने सोनिया गांधी के पैर पकड़कर खुद को जेल जाने से बचाया’, हनुमान बेनीवाल का गंभीर आरोप, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

चूरू, राजस्थान। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।…

48 minutes ago

पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात से चीन की बढ़ेगी टेंशन, एक दौरे से साधेंगे दो बड़े निशाने

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर…

3 hours ago

उत्तराखंड मौसम समाचार: पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार, 3200 मीटर से ऊपर बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में 12 नवंबर को मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल सकता है। मौसम…

4 hours ago

देहरादून के लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा लेह में शहीद, 5/3 गोरखा राइफल्स में थे तैनात

देश की सेवा में उत्तराखंड के एक और वीर सैन्य अधिकारी ने सर्वोच्च बलिदान दिया…

4 hours ago

बांग्लादेश का बड़ा यू-टर्न, मुस्तफिजुर रहमान समेत 7 खिलाड़ियों को IPL में खेलने की मिली मंजूरी

ढाका  आईपीएल 2027 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा यू-टर्न लिया है। पिछले साल…

4 hours ago

5 गेंदों में 5 विकेट लेने वाले ब्रेट रैंडेल की चमकी किस्मत, 31 साल की उम्र में न्यूजीलैंड टीम में एंट्री

 माउंट माउंगानुई भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड ने…

5 hours ago