उत्तराखंड में 12 नवंबर को मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा बुलेटिन के अनुसार जहां पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट लेने के संकेत हैं।
मौसम विभाग ने 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।
पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल मैदानी क्षेत्रों के लिए बारिश का कोई अनुमान नहीं दिया गया है।
चूरू, राजस्थान। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।…
नई दिल्ली आईपीएल 2027 से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपनी तेज गेंदबाजी को मजबूत कर…
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर…
देश की सेवा में उत्तराखंड के एक और वीर सैन्य अधिकारी ने सर्वोच्च बलिदान दिया…
ढाका आईपीएल 2027 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा यू-टर्न लिया है। पिछले साल…
माउंट माउंगानुई भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड ने…