देश

पहलगाम के संदिग्ध गुनहगारों का खेल खत्म! सेना का ‘ऑपरेशन महादेव’, 3 आतंकी ढेर

पहलगाम हमले के 96 दिनों बाद आखिरकार हमारी सेना ने आतंकियों को ढूढ कर मार गिराया और ऐसी मौत दी है जिसको पाकिस्तान और पाकिस्तान में बैठे इन आतंकियों के आका हमेशा-हमेशा के लिए याद रखेंगे। वहीं, ऐसा दावा किया जा रहा है कि सेना ने ‘ऑपरेशन महादेव’ लॉन्च किया और इस ऑपरेशन महादेव में पहलगाम आतंकी हमले में शामिल 3 आतंकियों को मार गिराया है।

दरअसल 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले के 96 दिन बाद भारतीय सेना ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस हमले में 26 बेकसूर पर्यटकों की जान गई थी और जवाब में शुरू हुआ ऑपरेशन महादेव अब आतंकियों के लिए “गेम ओवर” साबित हुआ है।

बता दें कि, हाल ही में श्रीनगर में हाल ही में हुई मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया गया, जो पहलगाम हमले से जुड़े बताए जा रहे हैं, लेकिन सेना का ऑपरेशन महादेव है क्या? इसको समझते है।  22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बाइसरन घाटी में पांच आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर हमला किया था. ये आतंकी द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी (TRF) से जुड़े थे, जो पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का मोहरा माना जाता है। हमले में हथियारों जैसे M4 कार्बाइन और AK-47 का इस्तेमाल हुआ. और हमारे भाईयों पर उनका धर्म पूछकर मारा गया था। यहीं से शुरूआत हुई थी सेना के ऑपरेशन महादेव की। सोर्स के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के साथ साथ सेना के जवानों ने ऑपरेशन महादेव को लॉन्च किया था जिसमें हमारे सेना के टॉप के जवानों को शामिल किया गया था।

वहीं, एक तरफ ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमारी सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों को कैंप को तबाह किया और पूरी तरह से उनके ठिकानों को धवस्त किया था जिसके बाद पाकिस्तान की हालात ये थी वो अलग-अलग देशों में जाकर पैसों की भीख मांग कर रहा था लेकिन आतंकियों को जड़ से खत्म करने के लिए सेना ने लंबी रणनीति बनाई, जिसका नाम पड़ा ऑपरेशन महादेव। ये ऑपरेशन महादेव 96 दिन तक चला और इसका मकसद उन आतंकियों को पकड़ना या मारना था, जो पहलगाम हमले में शामिल थे।

बता दें कि, इस ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम देने के लिए सेना ने पूरी तैयारी की जिसके लिए सेना ने ड्रोन (मानव खुफिया) से आतंकियों की लोकेशन ट्रैक की। दाचीगाम के जंगलों में आतंकियों के होने की खबर मिली, जहां वे छिपे थे। जिसके बाद 28 जुलाई की सुबह हमारे जवानों ने आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और करीब 6 घंटे तक चले इस ऑपरेशन के बाद पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों के पास से AK-47, ग्रेनेड और IED मिले। ये हथियार पहलगाम हमले में इस्तेमाल किए गए थे।

सोर्स के हवाले से खबर है कि पहलगाम हमले का मुख्य साजिशकर्ता मूसा मारा गया है। जो पाकिस्तान आर्मी में रेंजर था हालांकि इस ऑपरेशन को लेकर कई खबरें अब तक सामने आई है लेकिन अच्छी बात है कि हमले के 96 दिनों के बाद हमाले सेना के जवानों ने आखिरीकार उन आतंकियों को मार गिराया है जिनका इसके पीछे हाथ था।

Here is link to purchase Jio Starter Pack
…..
https://www.jio.com/selfcare/interest/sim/?utm_campaign=skycSJA&utm_source=JioDigitalChampion&utm_medium=0706591212

ये भी पढ़ें:

IND Vs Eng: पांचवें टेस्ट से बाहर हुए ऋषभ पंत, इस विकेटकीपर बल्लेबाज की हुई एंट्री

krant Nama

Recent Posts

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

36 minutes ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

57 minutes ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

21 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

22 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

1 day ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

1 day ago