दिल्ली-एनसीआर में बारिश से सड़कें हुई जलमग्न
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में आज सुबह झमाझम बारिश देखने को मिली। कई इलाकों में तेज बारिश हुई। वहीं, भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई जिससे गाड़ियों की रफ्तार कम हो गई है और जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई है।
बता दें कि, सुबह घर से निकलने वाले लोगों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में आज (मंगलवार) दोपहर तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
वहीं, बारिश के बाद दिल्ली की सड़कों में पानी भरना कोई नई बात नहीं है। कई जगहों पर पानी तो इतना भर गया है कि सड़कें दिख ही नहीं रही है। दिल्ली के आईटीओ, धौला कुआं, नरैना, पटेल नगर, विजय चौक, जंगपुरा और रोहिणी में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जाम लगा है. दिल्ली-नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। ज़खीरा रेलवे अंडरपास, रोड नंबर 40 पर जलभराव के कारण आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को परेशानी से बचाने के लिए रूट डायवर्ट किया है। यात्रियों को प्रभावित हिस्से से बचने और सुगम यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।
Here is link to purchase Jio Starter Pack
…..
https://www.jio.com/selfcare/interest/sim/?utm_campaign=skycSJA&utm_source=JioDigitalChampion&utm_medium=0706591212
बालोद. छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य पहली बार 30 जुलाई को…
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के सहयोग से देश की एकमात्र मासिक कार्टून पत्रिका कार्टून वॉच…
भोपाल। पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा…
होमस्टे को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन और वन विभाग मिलकर कार्य करें : मुख्यमंत्री…
ग्वालियर। उच्च न्यायालय, खंडपीठ ग्वालियर के एक आदेश के अनुपालन में एक महत्वपूर्ण दल का…
रायपुर. राजधानी रायपुर के जेल रोड स्थित भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में मंगलवार को…