हरियाणा में एक बार फिर से सियासी उठापटक शुरू हुई है. तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा सरकार (BJP Govt) से समर्थन वापस ले लिया है. वहीं, पूरे मसले पर जहां सियासत तेज हो गई है. वहीं, सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने पूरे मसले पर पहली प्रतिक्रिया दी है. सिरसा में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी ने तीन निर्दलीय विधायकों के भाजपा सरकार से समर्थन वापस लेने और कांग्रेस को समर्थन देने पर पहली प्रतिक्रिया दी.
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस की इच्छा सरकार बनाने की रहती है. कांग्रेस इच्छाएं पूरी करने की सोच रही है और पूरे देश ने कांग्रेस का इतिहास देखा है. लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के नेता अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए कोशिश करते रहे हैं. लेकिन सरकार अल्पमत में नहीं है और बड़ी मजबूती से सरकार काम कर रही है. सरकार को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है.
सीएम ने कहा कि कांग्रेस की इच्छा को प्रदेश के लोग पूरी करने वाले नहीं है और कांग्रेस भ्रष्टाचार करने में जुटी रहती है. भ्रष्टाचारियों पर भाजपा सरकार कार्रवाई करेगी. कांग्रेस प्रदेश के लोगों को झूठ बोलकर उनको बरगलाने का काम करते है. कांग्रेस के नेता सरकार के गिरने की भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, हरियाणा में भाजपा ने निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ सरकार बनाई थी और जेजेपी के साथ गठबंधन तोड़ दिया था. छह निर्दलीय और गोपाल कांडा ने सरकार को समर्थन दिया था लेकिन अब तीन निर्दलीयों ने समर्थन वापस लिया है. ऐसे में भाजपा सरकार के पास बहुमत के आंकडे से एक कम विधायक है. भाजपा के पास निर्दलीय सहित 44 विधायक हैं.
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…