ED की ताबड़तोड़ छापामारी, झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्रालय के दफ्तर पहुंची जांच एजेंसी

ED Raid : आपने अक्सर ईडी की रेड नेता-मंत्री, अधिकारी या किसी बिजनेसमैन के घर होते देखी होगी. लेकिन, इस बार ED की टीम करोड़ों रुपये के मामले में सीधे मंत्रालय में जांच करने पहुंच गई. दरअसल ग्रामीण विकास विभाग में फैले भ्रष्टाचार के जांच की आंच अब झारखंड मंत्रालय तक पहुंच चुकी है. मंत्री के गिरफ्तार ओएसडी को लेकर ईडी की टीम झारखंड मंत्रालय पहुंची है, जहां ईडी को टीम संजीव लाल के चैंबर को खंगाल रही है. फाइलों की बारीकी से जांच की जा रही है.

ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल को रिमांड में लेने के बाद ईडी की टीम उन्हें लेकर झारखंड मंत्रालय स्थित उनके चैंबर में पहुंची है जहां फाइलों को खंगाला जा रहा हैं. बता दें, ईडी ने संजीव लाल और उनके करीबियों के ठिकानों पर दबिश दी थी. ईडी की रेड में 35 करोड़ से ऊपर की रकम की भी बरामदगी हुई थी. वहीं ईडी की टीम ने जहांगीर और संजीव को गिरफ्तार किया था. इसी फेहरिस्त में ग्रामीण विकास विभाग के कई इंजीनियर, अधिकारी और पदाधिकारी ईडी की रडार पर हैं.

ईडी के द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के 3 इंजीनियर के ठिकानों पर दबिश दी जा चुकी है, जहां से कई अहम दस्तवेज ईडी ने बरामद किए है, जिसकी जांच ईडी के अधिकारी करते हुए साक्ष्यों का संकलन कर रहे है. वहीं इस दौरान ईडी को कई अहम जानकारियां भी मिली है जिसमे ग्रामीण विकास विभाग के अंदर टेंडर और ट्रांसफर पोस्टिंग से संबंधी कई अहम जानकारियां मिली है.

admin

Recent Posts

भारतीय हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर छिड़ा विवाद, प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम की नई जर्सी लॉन्च की है।…

43 minutes ago

Raksha Bandhan 2026: राखी भेजने से पहले जान लें नए स्पीड पोस्ट नियम, 1 अगस्त से बदलेगी India Post की रेट लिस्ट

नई दिल्ली अगर आप अपने जरूरी कागजात, बैंक पासबुक या रक्षाबंधन पर राखी भेजने के…

2 hours ago

अद्वितीय है महर्षि सांदीपनि आश्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अद्वितीय है महर्षि सांदीपनि आश्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago

भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव उच्च स्थान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव उच्च स्थान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री गुरु पूर्णिमा…

2 hours ago

मासूम को गोद में लेकर घंटों इंतजार करती रही दहेज प्रताड़ना पीड़िता, वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

मासूम को गोद में लेकर घंटों इंतजार करती रही दहेज प्रताड़ना पीड़िता, वन स्टॉप सेंटर…

2 hours ago

भोपाल में किसानों का आंदोलन खत्म, मूंग खरीद पर सरकार के आश्वासन के बाद बनी सहमति

भोपाल मध्य प्रदेश में मूंग खरीद पर सरकार और किसानों के बीच बात नहीं बन…

2 hours ago