अब CM खुद सुनेंगे जनता की शिकायतें, 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में ‘जन विश्वास अभियान’ में करेंगे संवाद

छिंदवाड़ा 

मध्य प्रदेश सरकार के ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026’ की शुरुआत 7 अगस्त से छिंदवाड़ा जिले से होगी। अभियान के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव पहली बार जिला स्तरीय ‘समाधान कार्यक्रम’ में शामिल होंगे और सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज चयनित शिकायतों के शिकायतकर्ताओं से आमने-सामने बातचीत कर उनके मामलों की जानकारी लेंगे। लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने  इस संबंध में छिंदवाड़ा कलेक्टर को निर्देश जारी किए हैं। 

निर्देशों के अनुसार, जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित 20 से 25 शिकायतों का चयन किया जाएगा। इन शिकायतों का परीक्षण और निराकरण 5 अगस्त तक सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज करना होगा। इसके बाद संबंधित शिकायतों का चयन किया जाएगा, जिनके शिकायतकर्ताओं से मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान व्यक्तिगत रूप से चर्चा करेंगे। कार्यक्रम से जुड़ी पूरी प्रक्रिया सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी। शिकायतकर्ताओं के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, ताकि मुख्यमंत्री के सामने ही मामलों की स्थिति स्पष्ट की जा सके। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के छिंदवाड़ा दौरे के दौरान जिला समीक्षा बैठक, उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

कैबिनेट में लिया गया था फैसला
बता दें कि हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026’ शुरू करने का निर्णय लिया गया था। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार मुख्यमंत्री, मंत्री, अधिकारी यानी पूरी सरकार जिलों में जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों की जवाबदेही तय करेंगे और आम नागरिकों की शिकायतों का मौके पर समाधान सुनिश्चित करेंगे। सरकार का उद्देश्य प्रशासन को जनता के बीच ले जाकर शिकायतों के त्वरित निराकरण और सुशासन को मजबूत करना है।
  

Rupesh Jha

Recent Posts

Khatu Shyam News: दीपावली से पहले खाटूश्यामजी मंदिर में बड़ा फैसला, साढ़े 19 घंटे बंद रहेंगे पट, जानें दर्शन का नया समय

Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…

15 hours ago

झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 घायल; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…

15 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB जांच के बाद कारण बताओ नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा जवाब

जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…

15 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

18 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

18 hours ago