गर्मियों में कार चलाते समय अगर AC से ठंडी हवा नहीं मिल रही है, तो सफर करना मुश्किल हो सकता है। कई बार लोग कहते हैं कि उनकी कार का एयर कंडीशनर अब पहले जैसी कूलिंग नहीं देता, लेकिन इसका कारण क्या है, यह कम ही लोग जानते हैं। अक्सर कार का एसी धीरे-धीरे ठंडक करनी कम कर देता है…ऐसे में सबसे पहले AC के फिल्टर चैक करना चाहिए…जैसे घर के AC का फिल्टर समय-समय पर साफ करना पड़ता है, ठीक वैसे ही कार में लगे एसी फिल्टर की सफाई भी जरूरी होती है। धूल और मिट्टी जमा होने पर यह फिल्टर जाम हो सकता है, जिससे ठंडी हवा रुक जाती है।
अधिकतर कारों में एसी फिल्टर ग्लव बॉक्स के पीछे लगाया जाता है। कुछ मॉडलों में इसे आसानी से बाहर निकाला जा सकता है, लेकिन हर कार में इसकी स्थिति थोड़ी अलग हो सकती है। यदि आप इसमें किसी भी तरह की हिचकिचाहट महसूस करते हैं तो मैकेनिक से मदद लेना ही समझदारी है। कार के मॉडल के अनुसार AC फिल्टर की कीमत में भी काफी अंतर देखा जाता है। सामान्य गाड़ियों में यह 200 रुपये से शुरू हो सकता है, जबकि प्रीमियम या लग्जरी गाड़ियों में यही कीमत 1,000 रुपये या उससे अधिक भी हो सकती है। इसलिए जब भी फिल्टर बदलवाएं, तो कार के मॉडल के हिसाब से ही सही फिल्टर का चयन करें।
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…
प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…