बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट सर्दियों में छह माह बंद रहने के बाद शुक्रवार 2 मई 2025 को श्रद्धालुओं के लिए फिर खोल दिए गए है। देवो के देव महादेव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग के कपाट खुलने के मौके पर मंदिर प्रांगण में हजारों श्रद्धालुओं के साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। वहीं, ठंड के बावजूद उत्साह से भरे श्रद्धालु ‘बम-बम भोले’ और ‘जय बाबा केदार’ के जयकारे लगा रहे थे।
आपको बता दें कि, अक्षय तृतीया के पर्व पर 30 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए थे। वहीं, बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार यानि 4 अप्रैल को खुलेंगे। वहीं, इस मौके पर भगवान शिव के धाम को देश-विदेश से मंगाए गए विभिन्न प्रकार के 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया है।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…
केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…
अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…
आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…