Uncategorized

लड़के ने AI से मांगी सलाह, AI बोला- ‘मां-बाप का कत्ल कर दो’

AI CHATBOT कितना खतरनाक हो सकता है इसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएगे। दरअसल अमेरिका के टैक्सास में ये घटना हुई है। जहां एक किशोर को उसके माता-पिता ने फोन का कम इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। जिसके बाद किशोर युवक ने जब एआई चैटबॉट से अपनी इस समस्या का हल पूछा तो सुझाव के तौर पर चैट बॉट ने उससे जो भी कहा वो जानकर दुनिया दंग रह गई।

चैटबॉट ने किशोर को अपने माता-पिता की हत्या की सलाह दे डाली। ये घटना फ्यूचर टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रभाव पर कई गंभीर सवाल खड़े करती है। वहीं, इससे ये भी पता चलता है कि एआई जैसी तकनीक का उपयोग कितनी जिम्मेदारी से होना चाहिए।

बहरहाल, युवक के परिवार ने एआई कंपनी के खिलाफ मुकदमा ठोक दिया है। 17 साल के किशोर और चैटबॉट के बीच हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट भी माता-पिता ने अदालत में पेश किए। इनमें बच्चे ने स्क्रीन टाइम को लेकर माता-पिता के लगाए गए प्रतिबंधों पर चैटबॉट से बात की है।  इसी दौरान चैटबॉट ने बच्चे को सलाह दी कि प्रतिबंध लगाने वाले माता-पिता की हत्या करना उचित होगा।

बता दें कि, माता-पिता ने शिकायत में कहा है कि AI बच्चों के व्यक्तित्व विकास और स्वस्थ जीवन में बहुत बुरा दखल दे रहा है और अगर इसे जल्द से जल्द नहीं रोका गया तो ये चैटबॉट हजारों बच्चों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित करेगा। शिकायत में ये भी कहा गया है कि कई बच्चे आत्महत्या, अकेलापन, अवसाद, चिंता, दूसरों के प्रति आक्रामक व्यवहार जैसी मानसिक स्थितियों से गुजर रहे हैं और इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago