नई दिल्ली
असली रोनाल्डो के नाम से मशहूर ब्राजील के रोनाल्डो नजारियो ने जब अपने देश को उनके पांच में से आखिरी विश्व कप जिताया था, उस वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश और पुरुष टेनिस रैंकिंग में नंबर वन ऑस्ट्रेलिया के लेटन हेविट थे।
इन तीनों महापुरुषों को अपने क्षेत्रों से संन्यास लिए लंबा वक्त हुआ, कई अन्य लोगों ने इनकी जगह ले ली लेकिन साल 2002 से अब तक एक लिस्ट ऐसी रही जहां तीन महापुरुष डटे ही रहे, अब वो लिस्ट भी बदल गई।
रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच बाहर
साल 2002 के बाद पहली बार पुरुष टेनिस रैंकिंग के शीर्ष-दस में बिग थ्री यानी रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविक का नाम नहीं होगा। 39 वर्षीय जोकोविक सोमवार को आई रैंकिंग में पांचवें स्थान से खिसककर 12वें स्थान पर आ गए हैं।
अक्टूबर 2002 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। फेडरर साल 2022 और नडाल 2024 में संन्यास ले चुके हैं लेकिन जोकोविक लगातार शीर्ष दस में बने हुए थे। एक दिलचस्प बात ये भी है कि लेटन हेविट के 17 वर्षीय बेटे क्रूज हेविट बहुत तेजी से पेशेवर टेनिस में आगे बढ़ रहे हैं।
नई दिल्ली न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले जाने वाले दूसरे वनडे…
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को 2027 एशेज और वनडे विश्व कप…
जयपुर, राजस्थान। राजधानी जयपुर में लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या और ट्रैफिक जाम की समस्या…
सीकर, राजस्थान। राजस्थान के नीमकाथाना क्षेत्र की बांसड़ी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाला छापर…
भीलवाड़ा, राजस्थान। जिले के मांडल कस्बे की मोहन कॉलोनी स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में हुई…
जयपुर, राजस्थान। राजस्थान यूथ कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी मूल रूप से फलोदी जिले…