हरारे
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने में नया इतिहास लिख दिया है। टेलर का वनडे करियर इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबा हो गया है। जिम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर सीरीज का पहला मैच हो रही है। इसमें ब्रेंडन टेलर जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।
टेलर ने 2004 में डेब्यू किया था
40 साल के ब्रेंडन टेलर ने 20 अप्रैल 2004 को अपना वनडे डेब्यू किया था। 31 अगस्त 2025 के बाद अब वह 15 सितंबर 2026 को जिम्बाब्वे के लिए मैच खेल रहे हैं। अभी तक सबसे लंबे वनडे करियर के मामले में वह तीसरे नंबर पर थे लेकिन अब टॉप पर आ गए हैं। ब्रेंडन टेलर का वनडे करियर 22 साल और 146 दिन लंबा हो गया है।
सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा
अभी तक सबसे लंबे वनडे करियर का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था। उनका करियर 22 साल और 91 दिन का था। सचिन ने 18 दिसंबर 1989 को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। उनके वनडे करियर का आखिरी मैच 18 मार्च 2012 को हुआ था। श्रीलंका के दिग्गज ओपनर सनथ जयसूर्या तीसरे और पाकिस्तान के जावेद मियांदाद चौथे नंबर पर हैं।
पुरुष वनडे क्रिकेट में सबसे लंबा करियर
22 साल 146 दिन – ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे, 2004–)
22 साल 91 दिन – सचिन तेंदुलकर (भारत, 1989-2012)
21 साल 184 दिन – सनथ जयसूर्या (श्रीलंका, 1989-2011)
20 साल 272 दिन – जावेद मियांदाद (पाकिस्तान, 1975-96)
20 साल 187 दिन – सीन विलियम्स (जिम्बाब्वे, 2005-25)
सचिन और जयसूर्या से आधे मैच भी नहीं खेले
ब्रेंडन टेलर का वनडे करियर का यह 208वां मैच है। सचिन ने 463 जबकि जयसूर्या ने 445 वनडे मैच खेले थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले खेले 207 वनडे की 2025 पारियों में ब्रेंडन टेलर के नाम 6704 रन हैं। वह 11 शतक और 39 फिफ्टी लगा चुके हैं। उनका औसत 35.28 जबकि स्ट्राइक रेट 76.52 का है। 2015 में कोलपैक डील साइन करने के बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास भी ले लिया था। लेकिन 2017 में काउंटी डील से रिलीज होने के बाद उन्होंने एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का फैसला किया।
सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली…
सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली…
रायपुर : सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी को मात देकर आत्मनिर्भर बनने का सपना देखने…
रायपुर : सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी को मात देकर आत्मनिर्भर बनने का सपना देखने…
रायपुर : कांकेर जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा…
रायपुर : कांकेर जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा…