सर्टिफिकेट देने के लिए धन्यवाद, विरोधियों पर पप्पू यादव का तंज…

Pappu Yadav : बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे पूर्व सांसद पप्पू यादव अपने विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं. उनका कहना है कि दुनिया जानती है कि मैं पूर्णिया का सेवक हूं. विरोधियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनको सर्टिफिकेट देने के लिए धन्यवाद। जितनी भी गाली हो उससे हमको सुशोभित करें। हमको अच्छा लगेगा। जितनी गालियां हो मजबूती के साथ दी जाए, हम उसको भी अमृत की तरह लेंगे। हम आपको बता दें कि पूर्णिया से राजद ने बीमा भारती को और एनडीए की ओर से जदयू ने संतोष कुशवाहा को मैदान में उतारा है.

पप्पू यादव ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि हम बुरे हैं तो वह अपनी अच्छाई दिखाकर लोगों से मिले। दूसरे को गाली देकर, बुराई कर क्या फायदा? मेरे लिए संतोष कुशवाहा और बीमा भारती परिवार हैं। मैं आलोचना कभी नहीं करता हूं, जनता जवाब देती है। पप्पू यादव को जवाब देने की जरूरत नहीं है। दुनिया जानती है कि पप्पू यादव पांच-पांच बार सदन में गए।

गौरतलब है कि दूसरे चरण में पूर्णिया लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे. ऐसी अटकलें थीं कि पप्पू यादव को कांग्रेस से टिकट मिल जाता लेकिन RJD ने पूर्णिया सीट अपने पास रखा, जिसके चलते पप्पू यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया। अब ये तो 13 जून को ही पता चलेगा कि पूर्णिया की जनता किसे वोट देगी.

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago