पानी के लिए हरियाणा और पंजाब में तनाव ! सुप्रीम कोर्ट जाएगी हरियाणा सरकार

 CHANNEL 4  NEWS INDIA


भाखड़ा नहर के पानी को लेकर हरियाणा और पंजाब के बीच तनाव और बढ़ गया है। पंजाब सरकार की तरफ से हरियाणा को पूरा पानी न देने पर हरियाणा सरकार अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रही है। दरअसल, दिल्ली में भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड यानि (BBMB) की बैठक में हरियाणा और पंजाब के मुख्य सचिवों की मौजूदगी में पानी को लेकर बातचीत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। पंजाब सरकार सिर्फ 4,000 क्यूसिक पानी देने पर अड़ी रही, जबकि हरियाणा ने 8,500 क्यूसिक पानी की मांग की।

पानी के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी हरियाणा सरकार

हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा- ‘हम अपने पानी के हक के लिए सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। हम इसको लेकर याचिका दायर करेंगे। संभावना है कि आज याचिका दाखिल कर दी जाए। आगे छुट्टियां है, इसलिए हम कोशिश कर रहे हैं कि जल्द इस पर फैसला हो जाए।‘

पंजाब सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में सभी दलों की बैठक बुलाई, जिसमें BJP, कांग्रेस और अकाली दल के प्रतिनिधि शामिल हुए। CM मान ने कहा कि सभी दल इस मुद्दे पर पंजाब सरकार के साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा को फरमान के जरिए पानी देने को कहा गया और यह तरीका ठीक नहीं है।

पंजाब ने घटाया हरियाणा का पानी

बता दें कि पंजाब ने करीब 18 दिन से भाखड़ा नहर से हरियाणा को मिलने वाले साढ़े 8 हजार क्यूसिक पानी को घटाकर 4 हजार क्यूसिक कर दिया। पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा अपने कोटे का पानी मार्च में ही खत्म कर चुका है। वह 4 हजार क्यूसिक भी मानवता के आधार पर दे रहे हैं।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago