देश

दिल्ली में 40 के पार पहुंचा पारा ? जानिए कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल ?

देशभर में एक बार फिर मौसम का हाल बदलने वाला है। बीते दिनों कई इलाकों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट जरूर आई थी लेकिन अब तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। वहीं, 16 अप्रैल को मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है लेकिन बहुत जल्द ही बारिश से मौसम बदलने वाला है। विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में 18 अप्रैल तक लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति होने की आशंका है।

IMD के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में आंधी, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम ?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज, 16 अप्रैल को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. वहीं, शाम या रात तक आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। वहीं, आज यानि बुधवार (16 अप्रैल 2025) को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कल भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहने वाला है। हालांकि इसके बाद 18 अप्रैल से मौसम में फिर नर्मी का अनुमान है।

ये भी पढ़ें:

16 अप्रैल का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत ?

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

2 hours ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

5 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

6 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

6 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

7 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago