राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने फिर दिया विवादित बयान, ‘गड़े मुर्दे मत उखाड़ो…’

‘गड़े मुर्दे मत उखाड़ो, वरना भारी पड़ जाएगा’

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है। जिससे विवाद खड़ा हो सकता है। दरअसल रामजी लाल सुमन ने पहले राणा सांगा को लेकर जो विवादित बयान दिया था, उसका बवाल अभी ठंडा नहीं हो पाया था, और अब उन्होंने एक और विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि गड़े मुर्दे मत उखाड़ो, वरना भारी पड़ जाएगा। अगर मुसलमानों में बाबर का डीएनए है तो तुम्हारे अंदर किसका है, जरा यह तो बता दो। इसके साथ ही राम जी लाल सुमन ने मंदिर के नीचे बौद्ध मठ होने की बात कही

मैदान तैयार है दो-दो हाथ होंगे: रामजी लाल सुमन 

बता दें कि आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में आंबेडकर जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गड़े मुर्दे मत उखाड़ो। तुम कहते हो हर मस्जिद के नीचे मंदिर है तो हमें यह कहना पड़ेगा कि हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ है। आगरा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने करणी सेना को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा आ रहे हैं। मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं कि मैदान तैयार है दो-दो हाथ होंगे। तुम यह कहोगे कि हर मस्जिद के नीचे एक मंदिर है, तो फिर हमें कहना पड़ेगा कि हर मंदिर के नीचे एक बौद्ध मठ है।

रामजी लाल सुमन ने मांगी सुरक्षा

बता दें कि राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन अभी हाल ही में करणी सेना के विरोध और धमकियों के मद्देनजर अपने और अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुमन ने अपने बेटे और पूर्व विधायक रणधीर सुमन के साथ मिलकर एक याचिका दायर की है, जिसमें 26 मार्च को आगरा में उनके आवास पर हमला करने वालों के खिलाफ केंद्रीय सुरक्षा और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। यह हमला राणा सांगा पर उनकी टिप्पणी के बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर ऐतिहासिक राजपूत राजा को गद्दार कहा था।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

2 hours ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

5 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

6 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

6 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

7 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago