अफगानिस्तान में बुधवार यानि 16 अप्रैल को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया है। EMSC यानि यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि, भूकंप का केंद्र 121 किमी (75 मील) की गहराई पर था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का केंद्र बगलान से 164 किमी पूर्व में था। वहीं, शुरुआती रिपोर्ट को मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.4 बताई गई थी।
बता दें कि, अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटके का प्रभाव दिल्ली-एनसीआर सहित कुछ अन्य इलाकों में भी महसूस किया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर कई यूजर्स ने दावा किया कि दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में भी हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक किसी तरह की जनहानि या संपत्ति नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
वहीं, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि बुधवार सुबह किश्तवाड़ जिले (Kishtwar Earthquake) में 2.4 तीव्रता का भूकंप आया।
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…