भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। कोलकाता टेस्ट को जीतकर मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस बीच भारतीय खेमे से बुरी खबर सामने आई है। कोलकाता टेस्ट में इंजर्ड हुए कप्तान शुभमन गिल अब गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। BCCI ने इसे लेकर शुक्रवार (21 नवंबर) को पोस्ट किया है।
वहीं, अब गिल के इस मैच से बाहर होने के बाद टीम इंडिया की कप्तानी ऋषभ पंत संभालेंगे। बता दें कि, 19 नवंबर 2025 को गिल टीम के साथ गुवाहाटी भी पहुंचे, लेकिन पूरी तरह फिट ना होने के कारण उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। वहीं, अब उन्हें मुंबई भेजा जा रहा है, जहां उनकी चोट की आगे जांच होगी।
ऋषभ पंत के सामने सीरीज में वापसी दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। गिल के बाहर होने से टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। गिल कुछ महीनों में शानदार तालमेल और प्रदर्शन दिखाया है। अब देखना वाली बात ये होगी कि पंत इस चुनौती को कैसे संभालते हैं। वो अब भारत के टेस्ट क्रिकेट में 38वें नंबर के कप्तान होंगे।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…