Categories: बिजनेस

Tata Nexon Camo Edition लॉन्च, नए लुक और दमदार फीचर्स के साथ जानें कितनी है कीमत

मुंबई 

टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Tata Nexon का नया Camo Edition भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी है. नए एडिशन में दो नए कलर, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इनबिल्ट डैशकैम जैसे कई नए फीचर्स दिए गए हैं. ये एडिशन पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगा। 

दो नए कलर और Camo Edition की खास पहचान
Tata Nexon Camo Edition को Creative और Fearless दो ट्रिम्स में पेश किया गया है. इस एडिशन में पहली बार Munnar Mist और Coorg Clouds जैसे नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जिन्हें हाल ही में लॉन्च हुई Tata Sierra में भी देखा गया था. डिजाइन की बात करें तो इसमें फ्रंट फेंडर पर Camo बैजिंग दी गई है, जो इसे स्टैंडर्ड Nexon से अलग पहचान देती है. इसके अलावा हेडरेस्ट पर भी परफोरेटेड Camo बैजिंग देखने को मिलती है। 

12.3-इंच डिस्प्ले और इनबिल्ट Dashcam बना सबसे बड़ा अपडेट
Nexon Camo Edition का सबसे बड़ा बदलाव इसका नया 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है. स्टैंडर्ड Nexon में 10.25-इंच की स्क्रीन मिलती है, जबकि इस एडिशन में बड़ी डिस्प्ले सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड दी गई है. इसके साथ 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है. गौर करने वाली बात यह है कि सामान्य Nexon के Creative वेरिएंट में केवल 4-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। 

सबसे खास फीचर इनबिल्ट Dashcam है, जो चार कैमरों की फीड को जोड़कर लगातार ड्राइव रिकॉर्ड करता है. इसमें 1GB इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे USB 3.0 पेन ड्राइव के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों विकल्प मिलेंगे
Tata Nexon Camo Edition को टर्बो-पेट्रोल, डीजल और CNG
इंजन विकल्पों के साथ खरीदा जा सकता है. ग्राहक मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प चुन सकते हैं. हालांकि, CNG वैरिएंट्स में ADAS और रियर सनशेड्स जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं. इनके अलावा बाकी सभी फीचर्स स्टैंडर्ड Nexon के समान हैं। 

Rupesh Jha

Recent Posts

पाकिस्तान पर IMF का दबाव! ₹7 अरब डॉलर के लोन के लिए 174 बदलावों की शर्त

नई दिल्‍ली इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने पाकिस्‍तान को बड़ा झटका दिया है. आईएमएफ ने…

1 hour ago

दिवाली-दशहरा पर रेलवे की बड़ी सौगात! 102 फेरे चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, आज से बुकिंग शुरू

 नई दिल्‍ली अगर आप दशहरा-दिवाली पर घर जाना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे आपके लिए…

2 hours ago

FD Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेंगे फिक्स्ड डिपॉजिट के नियम

नई दिल्ली  देश में सबसे सुरक्षित निवेशों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को अहम माना जाता…

2 hours ago

अलग-अलग PF अकाउंट में जमा है पैसा? ऐसे करें एक जगह ट्रांसफर

 नई दिल्ली नौकरी बदलते ही PF का पैसा भी आपके साथ नई कंपनी में चला…

2 hours ago

ऑपरेशन सिंदूर में PAK पर बरसा था कहर, अब भारतीय ड्रोन पर अमेरिका की नजर

नई दिल्ली युद्ध अभ्यास 2026 के दौरान महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पर स्काईस्ट्राइकर लोइटिरिंग म्यूनिशन…

3 hours ago

भारत-US ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, 90% काम पूरा; कुछ मुद्दे बाकी

 नई दिल्‍ली भारत और अमेरिका के संबंधों में सालो से व्‍यापार सबसे बड़ा अड़चन बना…

3 hours ago