TATA MOTORS ने अपनी Electric SUV का पहला टीजर किया जारी

अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV Curv का Tata Motors ने ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है और जल्द ही कंपनी भारतीय बाजार में इस कार को लॉन्च करने वाली है। TATA MOTORS ने पहली बार कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया था इसके बाद अलग-अलग मौकों पर इसका प्री-प्रोडक्शन मॉडल और टेस्टिंग मॉडल सामने आ चुका है।

मिली जानकारी के मुताबिक टाटा कर्व के इलेक्ट्रिक वर्जन को सबसे पहले मार्केट में उतारेगी और इसके बाद इसका ICE वर्जन भी पेश किया जाएगा। टीजर में कंपनी ने अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV के कुछ एलिमेंट्स को साझा किया हैं। ये कार 6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स से लैस होगी और इसमें लेवल-2 ADAS भी मिल सकता है।

कंपनी टाटा कर्व EV की एक्स शोरूम कीमत 20 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। भारत में इसका मुकाबला MG की ZS EV और अपकमिंग हुंडई क्रेटा EV से होगा। कंपनी साल के आखिर तक कर्व का ICE वर्जन भी लॉन्च करेगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपए हो सकती है।

अगर बात इसके डिजाइन के करें तो टीजर में स्लोपिंग रूफलाइन और अलॉय व्हील की डिजाइन नजर आई है। कार में फ्लश टाइप डोर हैंडल भी दिए गए है। ऐसे फीचर वाली यह टाटा की पहली कार होगी। इसके अलावा कर्व EV में क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल जैसे अन्य डिजाइन एलिमेंट्स भी पहले ही दिखाए जा चुके हैं। डिजाइन एलिमेंट्स में सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल, चौकोर व्हील आर्च, ड्यूल टोन अलॉय व्हील और एक मजबूत बॉडी क्लैडिंग दी गई है।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

1 hour ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

2 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

2 hours ago