टारगेट किलिंग : सरकारी कर्मचारी को गोलियों से भूना, 5 दिन में दूसरी वारदात

जम्मू-कश्मीर में पांच दिनों में टारगेट किलिंग की दूसरी घटना हुई। अज्ञात लोगों ने एक सरकारी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना राजौरी के शादरा शरीफ इलाके की बताई गई है। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद रजाक नाम का युवक मस्जिद से बाहर निकला तो हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं. अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. दिवंगत मोहम्मद रजाक (40) समाज कल्याण विभाग में काम करते थे। पिछले बुधवार को अनंतनाग में बिहार के एक मजदूर की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पांच दिन में दूसरी घटना से घाटी में दहशत का माहौल है. हमलावरों के बारे में जानकारी फिलहाल अज्ञात है.

जम्मू कश्मीर पुलिस ने मामले में जानकारी दी है कि घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

गौर हो कि अनंतनाग और हरपोरा जिलों में दो अप्रवासी लोगों की गोली मारकर हत्या करने के ठीक बाद राजौरी में यह तीसरी घटना है। दक्षिण कश्मीर के हरपोरा में पहले देहरादून के युवक को आतंकवादियों ने गोली मार दी थी। इसके ठीक सप्ताह भर बाद बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने बिहार के एक श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पांच दिन बाद यानी 22 अप्रैल को राजौरी में सरकारी कर्मचारी की हत्या कर दी गई है। जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग की वारदात तब सामने आई है जब अनंतनाग में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर पहुंच रहा है। यहां 7 मई को मतदान होना है।

admin

Recent Posts

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 minutes ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

45 minutes ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 hour ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

21 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

22 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

1 day ago