हरियाणा

माता मनसा देवी का आशीर्वाद लेकर बोले CM सैनी, GST की नई दरों से मिलेगा प्रदेश के किसानों को बड़ा लाभ

माता मनसा देवी का आशीर्वाद लेकर बोले CM सैनी

 

 

.
नवरात्र की शुभ शुरुआत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को पंचकूला पहुंचे मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी के साथ शक्तिपीठ श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेका और मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंदिर परिसर में आयोजित पूजा-अर्चना और यज्ञ-हवन में भी हिस्सा लिया। नवरात्र के पहले दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण ‘जय माता दी’ के जयघोष से गूंज उठा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि, हमारा हरियाणा हरा भरा रहे और विकास की गति निरंतर बढ़ती रहे… ये नवरात्र। ये सब के लिए विशेष नवरात्र है

वहीं, उन्होंने कहा कि, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी का और वित्त मंत्री आदरणीय निर्मला सीतारमण जी का मैं विशेष तौर से धन्यवाद करता हूं, प्रधानमंत्री को धन्यवाद के साथ बधाई भी देता हूं कि, जीएसटी के दरों में कमी आज से लागू हो गई है…जिसका लाभ आम जन को मिलेगा।

इसके अलावा सीएम सैनी ने कहा कि, ऐग्रिकल्चर प्रॉडक्ट पर जीएसटी की दरों को कम करके किसान भाइयों को बड़ी सौगात दी है… इन त्योहारों में जीएसटी की दरों को कम करना सभी के लिए एक बड़ा लाभ है… मैं इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का बहुत बहुत धन्यवाद करता हूं…

वहीं, सीएम सैनी ने बताया कि, किसानों के लिए बीज के ऊपर सब्सिडी दी है, और आज धान की भी परचेस शुरू हो गई है… नवरात्रों का पहला दिन है और जीएसटी का भी लाभ हर व्यक्ति को मिल रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, आज देश विकसित राष्ट्र की तरफ गति से बढ़ रहा है।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि जो हमारे प्रॉडक्ट हैं, जो देश के अंदर बन रहे हैं, हमें उनको उपयोग करना चाहिए। स्वदेशी को अपनाना चाहिए। हम अपने दैनिक जीवन के अंदर बहुत सारी चीजें हम विदेशी की तरफ बढ़ जाते हैं। हमें ये संकल्प लेकर के स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें। स्वदेशी को ही बढ़ावा दें।

Lata Rani

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

10 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

11 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

11 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

14 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

15 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

15 hours ago