हरियाणा

स्वीटी बूरा ने पति दीपक हुड्डा पर लगाए मारपीट के आरोप, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

हरियाणा की विश्व चैम्पियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और उनके पति भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा की शादी टूटने की कगार पर है। ऐसी खबरें सामने आ रही है कि स्वीटी ने हुड्डा पर आरोप लगाया है कि, उनके साथ मारपीट हुई है और Fortuner और एक करोड़ रुपये की मांग की है। वहीं, दोनों ने ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

वहीं, दीपक हुड्डा ने स्वीटी और उनके परिवार पर संपत्ति हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बता दें कि, दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ रोहतक और हिसार में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और ऐसी भी खबरें है कि स्वीटी बूरा ने कोर्ट में खर्चे और तलाक का केस भी दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, हिसार के एसपी ने बताया कि, दीपक हुड्डा को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था लेकिन वो आए नहीं। हिसार पुलिस को दी शिकायत में स्वीटी ने कहा कि, उनकी हुड्डा से साल 2022 में शादी हुई थी और उनकी शादी में माता-पिता ने 1 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च किए थे और 4 दिन पहले दीपक और उसकी बहन ने फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग की और खेल छुड़वाने का दवाब भी बनाया।

वहीं, स्वीटी ने आगे कहा कि, 2024 में दीपक हुड्डा ने महम से विधानसभा चुनाव लड़ा था जिसमें परिवार ने एक करोड़ रुपये लाने को कहा । अक्टूबर 2025 में मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया। अब उन्होंने कोर्ट में तलाक व खर्चे का केस दायर कर 50 लाख का मुआवजा और 1.50 लाख रुपये मासिक खर्चें की मांग की है।

आपको बता दें कि, दोनों ने साल 2022 में शादी की लेकिन शादी के 2 साल बाद ही स्वीटी और दीपक के बीच ने अब अलग होने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें:

बिहार में नीतीश कुमार करेंगे कैबिनेट का विस्तार ,BJP से 3 और JDU कोटे से 2 बन सकते हैं नए मंत्री

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

4 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

14 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

15 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

15 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

16 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago