Uncategorized

Swati Maliwal : बिभव कुमार को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

Swati Maliwal : आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को पीटने के आरोपी बिभव कुमार की जमानत के बाद नया विवाद छिड़ गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए रहे बिभव कुमार की जमानत के बाद की एक तस्वीर शेयर करते हुए सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ऐसी बात लिखी कि स्वाति मालीवाल भड़क उठीं।Swati Maliwal

उन्होंने सुनीता केजरीवाल को घेरते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। दरअसल जमानत के बाद बिभव की तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए सुनीता केजरीवाल ने लिखा, ‘सुकून भरा दिन।’ हालांकि, ये साफ नहीं है कि ये तस्वीर कहां की है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बिभव कुमार के केजरीवाल के आवास जाने पर रोक लगाई है। एक महिला सांसद को पीटने के आरोपी को लेकर सुकून की बात लिखने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सुनीता केजरीवाल से कई सवाल पूछे।Swati Maliwal

सुनीता केजरीवाल के पोस्ट पर चर्चा छिड़ने के बाद स्वाति मालीवाल ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। सुनीता के पोस्ट को शेयर करते हुए मालीवाल ने एक्स पर लिखा, ‘मुख्यमंत्री जी की पत्नी, जो मेरी पिटाई के दौरान घर पे ही थीं, उनको बड़ा ‘सुकून’ महसूस हो रहा है। सुकून इसलिए कि वो आदमी जिसने मुझे उनके घर में पीटा और अभद्रता की, वो शर्तिया बेल पर आया है।’मालीवाल ने कहा कि जिनको ऐसे लोगों को देखकर सुकून मिलता है उनसे बहन बेटियों की इज्जत की क्या उम्मीद की जा सकती है। बिभव की मदद का आरोप लगाते हुए मालीवाल ने कहा कि इसके जरिए संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘सबको यह साफ संदेश है, महिलाओं को मारो पीटो, उसके बाद हम पहले गंदी ट्रोलिंग करवा देंगे, पीड़िता को पूरी तरह से बर्बाद करेंगे और कोर्ट में उस आदमी को बचाने के लिए देश के सबसे महंगे वकीलों की फौज खड़ी कर देंगे!’ उन्होंने आगे लिखा, ‘प्रभु सब देख रहे हैं, इंसाफ होकर रहेगा।’Swati Maliwal

वहीं सुनीता केजरीवाल की पोस्ट पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी आम आदमी पार्टी के घेरा, देखिए वीडियो

गौरतलब है कि 100 दिनों से अधिक समय तक जेल में रहे बिभव कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी है। स्वाति मालीवाल का आरोप है कि 13 मई को जब वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर गईं तो वहां उनके सहयोगी बिभव कुमार ने हमला कर दिया। मालीवाल ने कहा कि बिभव ने उन्हें बुरी तरह पीटा था। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बिभव के खिलाफ एफआईर दर्ज करवाई जिसके बाद 18 मई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। स्वाति मालीवाल का आरोप है कि पार्टी आरोपी बिभव के साथ है और वह अकेली पड़ गईं हैं।Swati Maliwal

admin

Recent Posts

Pushkar Fair 2026: पुष्कर मेले में इस बार बकरियां दिखाएंगी जलवा! सजेगी ‘बकरी सुंदरी’ की महफिल, विजेता को मिलेगा खास ताज

अजमेर: राजस्थान का विश्वप्रसिद्ध पुष्कर मेला इस बार कुछ अलग और बेहद दिलचस्प होने जा…

32 minutes ago

IAS सौम्या झा का अनोखा AI मॉडल! रात 3 बजे भी देता है जवाब, 683 कर्मचारियों के 8,643 सवालों का किया समाधान

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में कलेक्टर डॉ. सौम्या झा की एक अनूठी पहल प्रशासनिक…

44 minutes ago

जयपुर में कांस्टेबल तेजपाल सिंह की बहादुरी! 50 फीट गहरे कुएं में उतरकर बचाई महिला की जान, खाट और रस्सी से किया रेस्क्यू

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस कांस्टेबल तेजपाल सिंह ने साहस और सूझबूझ की…

52 minutes ago