हरियाणा

Swachh Haryana Mission: स्वच्छता अभियान की सफलता व सक्रियता में विभागों की सहभागिता अनिवार्य : एडीसी

Swachh Haryana Mission: स्वच्छता अभियान की सफलता व सक्रियता में विभागों की सहभागिता अनिवार्य : एडीसी

फरीदाबाद: स्वच्छ हरियाणा अभियान के तहत मंगलवार को एडीसी साहिल गुप्ता ने स्वच्छ हरियाणा मिशन की समीक्षा बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस महत्त्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य सभी सरकारी कार्यालयों सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देना है। ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष इस मुहिम को सफल बनाने में सहयोग करें। सभी अपने कार्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें

एडीसी ने कहा कि इस अभियान के तहत जिला में सरकारी भवनों में स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। ऐसे में सरकारी रिकॉर्ड का भी सही प्रबंधन सुनिश्चित करें। सरकारी भवनों की सफाई, वेस्ट मटेरियल मैनेजमेंट और भवनों के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने “स्वच्छ हरियाणा मिशन” के तहत दिसंबर, 2024 के चौथे सप्ताह से 31 जनवरी, 2025 तक हरियाणा राज्य में लगभग 30 दिनों का एक विशेष अभियान चलाया। सभी सरकारी विभागों में उनके संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालयों में दो चरणों में आयोजित किया गया। स्वच्छता अभियान का फोकस प्रशासनिक विभागों/निदेशालयों के साथ-साथ सेवा वितरण के लिए जिम्मेदार तथा सार्वजनिक इंटरफेस वाले क्षेत्रीय/बाहरी कार्यालयों पर होगा। बैठक में एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद सहित अन्य विभागों से संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे। इस दौरान सभी विभागाध्यक्षों ने इस अभियान को सफल बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। साथ ही अन्य लोगों को भी इस मुहिम में अपने स्तर पर योग्दान देने के लिए प्रेरित करने के लिए आश्वस्त किया

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

17 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago