हरियाणा

आज से सूरजकुंड मेले का आगाज… जानिए क्या है इस बार खास और कहां से मिलेगी मेले की टिकट ?

फरीदाबाद में आज यानि 7 फरवरी से 38वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला शुरू हो रहा है। 23 फरवरी तक यह शिल्प मेला चलेगा। मेले में 42 देशों के 648 प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे। मेले में ओडिशा और मध्यप्रदेश दो थीम राज्य हैं। मेले में पर्यटकों को अन्य प्रदेशों के साथ-साथ इन थीम प्रदेशों की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। यह जानकारी हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव और सूरजकुंड मेला प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कला रामचंद्रन ने गुरूवार को सूरजकुंड मेला परिसर में स्थित चौपाल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी।

समय- सुबह 10:30 से रात 8:30 बजे तक
कितने का टिकट- 120 रुपये और वीकेंड पर 180 रुपये

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन टिकटिंग और पार्किंग का आधिकारिक साझेदार है। आगंतुक ऑनलाइन टिकट बुकिंग डीएमआरसी वेबसाइट और सूरजकुंड मेला पोर्टल के जरिए कर सकते हैं। साथ ही, दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर ऑफलाइन टिकट भी उपलब्ध होंगे।

सूरजकुंड मेले में पहुंचने के लिए आप मेट्रो, रेल, बस या फिर कैब से भी पहुंच सकते है। बसों से आने वाले लोगों के लिए आईएसबीटी, शिवाजी स्टेडियम, फरीदाबाद, गुड़गांव और सूरजकुंड से बसें उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली चुनाव के नतीजों से पहले अरविंद केजरीवाल ने बुलाई सभी उम्मीदवारों की बैठक

Delhi-NCR के स्कूलों में फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

24 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago