धरती पर लौटी Sunita Williams… डॉल्फिन्स ने किया स्वागत, कुछ ऐसा था उनका रिएक्शन

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से सफलतापूर्वक धरती लौटी सुनीता विलियम्स का भव्य स्वागत किया गया। भारत समेत दुनिया भर के करोड़ों लोग नासा के लाइव टेलिकॉस्ट को अपने गैजेट्स पर देख रहे थे। ड्रैगन कैप्सूल जैसे ही समंदर में उतरा वो बड़ा ही शानदार दृश्य रहा। उनके यान को डॉल्फिन मछलियों ने घेर लिया और वे समुद्र में उछलने लगीं।

बता दें कि, नासा के स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के तहत उन्होंने बुधवार (19 मार्च) को भारतीय समयानुसार 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंडिंग की और इस दल में बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी शामिल थे। कैप्सूल से जब सुनीता विलियम्स बाहर निकलीं तो उनके चेहरे पर एक खुशी और घर वापसी का सुकून भाव था। वहीं, समुद्र में स्पलैशडाउन से पहले नासा के अन्य कर्मचारी बोट से अंतरिक्ष यात्रियों को समुद्र में लेने पहुंचे थे।

सुनीत ने कैप्सूल से बाहर निकलते ही सुनीता विलियम्स ने सबको Hi किया। सुनीता को धरती पर लाने में अहम रोल निभाने वाले उद्योगपति एलन मस्क ने एक्स पर एक वीडियो को रीपोस्ट किया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। गौरतलब है कि इस मिशन के सफल होने के साथ ही स्पेस में 9 महीने से फंसी सुनीता विलियम्स अपने दूसरे साथी बुच विल्मोर धरती पर पहुंच गए हैं।

स्पेसएक्स (Space X) के ड्रैगन स्पेस क्राफ्ट में सवार होने के लिए सबसे पहले अंतरिक्षयात्रियों ने प्रेशर सूट पहनें। हैच बंद किया गया और फिर हर तरह के लीकेज की जांच की गई। इसके बाद अनडॉकिंग की प्रक्रिया शुरू हुई फिर स्पेसक्राफ्ट में डीऑर्बिट बर्न शुरू हुआ। यह बर्न बुधवार तड़के लगभग 2.41 बजे हुआ. इसके तहत इंजन को फायर किया गया। वहीं, इससे स्पेसक्राफ्ट धरती के और करीब पहुंचा।

वहीं, भारत में भी सुनीत विलियम्स की धरती पर वापसी को लेकर विशेष रूप से गुजरात में उनके परिवार और रिश्तेदारों ने हवन और प्रार्थनाओं का आयोजन किया। उनके चचेरे भाई दिनेश रावल ने अहमदाबाद में यज्ञ किया और कहा कि पूरा परिवार उनकी सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहा था. उनके गांव में भी भजन और प्रार्थनाओं का सिलसिला चलता रहा।

ये भी पढ़ें:

CM नायब सैनी का केंद्र सरकार को खत, इन 10 कृषि उपकरणों पर GST में छूट की मांग

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

24 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago