हिमाचल प्रदेश

शिमला: पूर्व CM वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सोनिया गांधी ने किया वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

शिमला: पूर्व CM वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

 

हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह की शिमला में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया। इस मौके पर उन्होंने रिमोट के जरिए प्रतिमा का पर्दा हटाया और पूरा शिमला “वीरभद्र सिंह अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।

प्रतिमा अनावरण के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। प्रियंका ने इस अवसर पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा और हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बारिश और तबाही के दौरान केंद्र की मदद न मिलने पर गहरा अफसोस जताया

उन्होंने कहा कि, प्रदेश में कई घर, खेत और स्कूल बह गए, लेकिन केंद्र से अब तक कोई मदद नहीं मिली। प्रियंका ने इसे BJP की पर निशाना साधते हुए कहा कि, BJP के लिए ऐसे हालात में जनता को राहत देने के बजाय राजनीतिक लाभ ही प्राथमिकता रही है।

साथ ही प्रियंका ने कहा कि, वीरभद्र सिंह और महात्मा गांधी ने अपने जीवन के माध्यम से समाज और देश को सही दिशा दिखाई। उन्होंने कहा कि, आज ऐसे नेताओं की सबसे अधिक आवश्यकता है, जो सिर्फ PR और इवेंट-बाजी में फंसे नहीं रहें, बल्कि वास्तव में देश और जनता के लिए काम करें।

उन्होंने ये भी कहा कि, उनके भाई राहुल गांधी इसी विचारधारा की वजह से निडर होकर सच बोलते हैं, जो देश की राजनीति के लिए प्रेरक उदाहरण है। हालांकि सोनिया गांधी इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल हुईं, लेकिन उन्होंने कोई संबोधन नहीं दिया।

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर फिर से निशाना साधते हुए कहा कि, हाल ही में हिमाचल में हुई भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के बावजूद केंद्र से मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि, BJP राजनीति केवल चुनावों तक सीमित रह गई है, जबकि वास्तविक राजनीति का मतलब जनता और समाज की भलाई के लिए काम करना है

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी परिवार और वीरभद्र सिंह द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए किए गए योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि, गांधी परिवार हमेशा हिमाचल के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

साथ ही, प्रियंका गांधी ने हिमाचल में अपना घर बनाया, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिला। CM ने कहा कि, प्रदेश में विकास की गाथा गांधी परिवार और वीरभद्र सिंह ने मिलकर लिखी है।
साथ ही इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण और उनके व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उन्हें याद किया।

लोग उनके गुणों और हिमाचल के प्रति उनके योगदान को याद कर भावुक भी हुए। इस दौरान जनता ने लगातार “वीरभद्र सिंह अमर रहें” के नारे लगाए, जो उनके प्रति सम्मान और स्नेह को दर्शाते हैं।

प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में ये भी कहा कि, कांग्रेस की असली परंपरा यही है कि, नेता जनता के बीच रहें और उनकी समस्याओं को समझें।

उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि, चुनाव के दौरान एक साथी ने उन्हें बताया कि, वीरभद्र सिंह की लोकप्रियता का राज उनका मिलनसार और आम जनता के साथ उनका व्यवहार था। वे कभी भी ऐसा महसूस नहीं होने देते थे कि, वे मुख्यमंत्री या कोई बड़े पद पर हैं।

हालांकि ये कार्यक्रम सिर्फ एक प्रतिमा अनावरण तक सीमित नहीं रहा बल्कि ये कांग्रेस की मूल विचारधारा, वीरभद्र सिंह की जनता के प्रति निष्ठा और गांधी परिवार के हिमाचल के प्रति योगदान को भी दर्शाने वाला एक बड़ा मंच बन गया।

इस तरह शिमला का रिज क्षेत्र वीरभद्र सिंह की याद में भव्य समारोह का साक्षी बना, जहां जनता, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गांधी परिवार की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।

 
admin

Recent Posts

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

5 minutes ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

56 minutes ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

1 hour ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

2 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

2 hours ago

राशन की दुकान में घुसा जंगली हाथी, चावल की बोरियां फाड़कर खाने लगा

केरल के इडुक्की जिले से इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की एक अनोखी…

3 hours ago