हरियाणा

हरियाणा IPS पूरन कुमार की मौत का मामला, हरियाणा के DGP को हटाने पर अड़ीं IAS पत्नी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिया संज्ञान

हरियाणा IPS पूरन कुमार की मौत का मामला

 

हरियाणा के वरिष्ठ IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की मौत का मामला अब लगातार सुर्खियों में है। 6 दिन बीत जाने के बावजूद, मृतक के परिवार और राज्य प्रशासन के बीच गतिरोध जारी है। परिवार की सहमति न मिलने की वजह से शव का पोस्टमॉर्टम अब तक नहीं हो पाया

वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने IPS की IAS पत्नी अमनीत पी कुमार को नोटिस भेजा था, जिसमें शव की पहचान की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया। जिसके बावजूद, पत्नी और परिवार DGP शत्रुजीत कपूर को हटाने पर अड़े हुए हैं। साथ ही, पंजाब के बठिंडा से MLA और पति के भाई अमित रतन कोटफत्ता भी इस मामले में शामिल हैं।

सरकार ने परिवार को मनाने के लिए रोहतक के SP नरेंद्र बिजराणिया को पद से हटा दिया, लेकिन परिवार की मांगें अभी भी पूरी नहीं हुई हैं। वहीं, तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का IPS की पत्नी से शोक व्यक्त करने के लिए चंडीगढ़ स्थित घर पहुंचे।

गौरतलब है कि, पूरन कुमार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के निवासी थे, जो अब तेलंगाना राज्य में शामिल हैं। इस मामले ने दलित समाज के संगठन और नेताओं को भी सक्रिय कर दिया है।

वहीं रविवार को चंडीगढ़ में हुई महापंचायत में पुलिस प्रशासन और डीजीपी को लेकर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए, केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इस मामले में सक्रिय हो गए हैं। देर रात उनके चीफ मीडिया एडवाइजर सुदेश कटारिया ने अमनीत पी कुमार से मुलाकात कर मामले पर चर्चा की

साथ ही, पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने भी इस मामले का संज्ञान लिया और चंडीगढ़ के DGP से रिपोर्ट मांगी। आयोग ने IPS की पत्नी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत और सुसाइड नोट की जांच की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए।

चंडीगढ़ प्रशासन ने परिवार की मांगों के अनुसार पीजीआई के डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम करने का फैसला लिया है। जिसमें बैलिस्टिक विशेषज्ञ और मजिस्ट्रेट को भी शामिल किया जाएगा। बैलिस्टिक विशेषज्ञ ये सुनिश्चित करेगा कि, गोली उसी पिस्टल से चली है या नहीं।

हालांकि शव को 6 दिन बीत चुके हैं, जिससे डी-कंपोजिशन शुरू हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि, इससे कई अहम सबूत जैसे गन पाउडर के अवशेष प्रभावित हो सकते हैं, जो जांच में महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

पूरन कुमार ने सुसाइड नोट में अपने गनमैन सुशील के खिलाफ करप्शन केस में फंसाने का आरोप लगाया था। जिसके चलते चंडीगढ़ पुलिस की SIT ने इस मामले में रोहतक में दर्ज केस की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, सरकार से इस मामले से जुड़ा रिकॉर्ड भी मांगा गया।

सुसाइड केस में पहले SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(r) लगाई गई थी, लेकिन अब इसे धारा 3(2)(V) में बदला गया है, जिसमें उम्रकैद और जुर्माने का प्रावधान है। पहले की धारा में केवल पांच साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान था।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की टीम ने देर रात IPS की पत्नी से मुलाकात की। लगभग 45 मिनट चली इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जिससे पहले, उनके राजनीतिक सचिव तरूण भंडारी भी परिवार से मिले थे।

वहीं, पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने खुद संज्ञान लेकर चंडीगढ़ के DGP से रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने मृतक के सुसाइड नोट और पत्नी की शिकायत पर अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट ADGP स्तर के अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

 
admin

Recent Posts

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago

‘मैं संत नहीं हूं’, राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, पैसों के आरोप और विवादों पर दिया जवाब

आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…

2 days ago

लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, जानिए क्या बनी वजह ?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…

2 days ago

अनंतनाग में पुलिस जवान पर आतंकी हमला, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…

2 days ago

CJP ने सरकार से बातचीत पर रखीं शर्तें, कहा- जंतर-मंतर या सार्वजनिक जगह पर ही होगी अगली बैठक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…

2 days ago

शेयर बाजार में लगातार गिरावट, लेकिन सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…

2 days ago