हरियाणा

सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा का बयान, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर बोलीं सैलजा

सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा का बयान

 

सिरसा से कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने शनिवार को फरीदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी की हार और आगामी रणनीति पर खुलकर बात की। कुमारी सैलजा ने कहा कि, “जात-पात का खेल चुनावी राजनीति में हमेशा असर डालता है। बीजेपी ने इस चुनाव में इसे बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया और इसका फायदा भी उसे मिला।”

सैलजा ने ये भी माना कि, कांग्रेस में भी कुछ कमियां रहीं, जिनकी वजह से पार्टी जनता तक अपनी बात सही तरीके से नहीं पहुंचा पाई। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी के भीतर संगठनात्मक स्तर पर कुछ सुधार की जरूरत है। हमें कमजोरियों को पहचानकर उन्हें सुधारना होगा और फिर जनता के सामने एक मजबूत कांग्रेस के रूप में जाना होगा

कुमारी सैलजा ने पार्टी में लंबित पदों के सवाल पर भी अपना दृष्टिकोण रखा। उन्होंने कहा कि, CLP लीडर का नेता अभी तक चुना नहीं गया है, लेकिन पार्टी हाईकमान जल्द ही इस पर फैसला करेगा। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्ति शीघ्र की जाएगी

साथ ही कुमारी सैलजा ने कहा, “पार्टी संगठन में नई जिम्मेदारियों का वितरण जल्द ही होगा। हमारी कोशिश यही है कि, कमजोरियों को सुधारते हुए संगठन को मजबूत किया जाए। ताकि जनता को स्पष्ट संदेश जा सके और अगले चुनाव में हम बेहतर प्रदर्शन कर सकें।”

दरअसल कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने फरीदाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की। सैलजा ने कहा कि जिनके मकान, दुकान और खेत बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, उनकी फिजिकल वेरिफिकेशन कराकर सरकार को तुरंत उचित मुआवजा देना चाहिए।

उन्होंने कहा, “सरकार की ओर से राहत और पुनर्वास के लिए अब तक जो कदम उठाए गए हैं, वे अपूर्ण हैं। पीड़ित परिवारों को समय पर राहत नहीं मिल रही है। हमें उम्मीद है कि, सरकार इन मामलों को गंभीरता से लेगी और प्रभावित लोगों तक उचित सहायता पहुंचेगी।”

सैलजा ने इस दौरान स्थानीय प्रशासन से भी अपील की कि, बाढ़ जैसी आपदाओं के समय जल्दी राहत कार्य सुनिश्चित किए जाएं और प्रभावित लोगों की हानि को जल्दी से जल्दी कम किया जाए।
वहीं कुमारी सैलजा ने वोट चोरी के मुद्दे पर कहा कि, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पहले ही इसे गंभीरता से उठा चुके हैं।

जिसके अलावा, बीजेपी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के बारे में जारी एआई जेनरेटेड वीडियो पर की गई आलोचना पर सैलजा ने पलटवार किया।

कुमारी सैलजा ने कहा कि, “राजनीति में संतुलित दृष्टिकोण जरूरी है। किसी भी मुद्दे को एकतरफा नजर से पेश करना उचित नहीं है। बीजपी नेताओं को भी ये देखना चाहिए कि, हर विषय पर एक ही तरह की प्रतिक्रिया देना लोकतंत्र के नजरिए से सही नहीं है। हमें मुद्दों को निष्पक्ष तरीके से देखना चाहिए और जनता के सामने स्पष्ट तथ्य रखना चाहिए।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि, कांग्रेस जनता के मुद्दों पर हमेशा संवेदनशील रही है और आगे भी यही रवैया अपनाएगी। कुमारी सैलजा ने ये भी कहा कि, कांग्रेस पार्टी अब अपने संगठनात्मक ढांचे और कमजोरियों पर काम कर रही है।

पार्टी हाईकमान जल्द ही नई रणनीति के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी समय में पार्टी न केवल कमजोरियों को दूर करेगी, बल्कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी।

कुमारी सैलजा के अनुसार, चुनाव में हार के बाद आत्ममूल्यांकन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि, “हमने जनता से जो उम्मीदें बनाई थीं, उन्हें पूरा नहीं कर पाए। अब हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि, भविष्य में हमारी नीतियां और प्रयास जनता के हित में हों। संगठन में सुधार और मजबूत नेतृत्व के साथ हम फिर से जनता के विश्वास को जीत सकते हैं।”

Lata Rani

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

10 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

11 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

11 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago