लोकसभा चुनाव में स्टार क्रिकेटर्स का जलवा, धोनी-गंभीर-कपिल ने डाला वोट

2024 लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान 25 मई (शनिवार) को हुआ। भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान किया है. लोकतंत्र के इस महापर्व में महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव और गौतम गंभीर ने भाग लिया.

कप्तान कपिल देव ने दिल्ली वोट डालने के बाद कहा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि हम लोकतंत्र के अंडर हैं. महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए सही लोगों को चुनना है. हम जो कर सकते हैं, वो सरकार क्या कर सकती है, उससे अधिक महत्वपूर्ण है.’

गौतम गंभीर ने दिल्ली में एक पोलिंग स्टेशन पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया  गौतम गंभीर फिलहाल पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा सांसद हैं. हालांकि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे. गंभीर ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से 2019 में बंपर जीत हास‍िल की थी. तब गंभीर ने कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को 3,91,222 वोटों से हराया था.

उधर टीम इंडिया के पूर्व महेंद्र सिंह धोनी अपनी फैमिली के साथ रांची में एक मतदान केंद्र पर भारी सुरक्षा के बीच वोट डालने पहुंचे. धोनी को देखने के लिए फैन्स का जमावड़ा लगा था.

भारत में आज (25 मई) 6 राज्य एवं 2 केंद्रशासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर वोटिंग की जा रही है. छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इस चरण में बिहार की 8, हरियाणा की सभी 10, झारखंड की 4, दिल्‍ली की सभी 7, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्‍मू-कश्‍मीर की एक सीट पर वोटिंग है. सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को वोटिंग होनी है. लोकसभा चुनावों के नतीजे 4 जून को मतगणना के बाद आएंगे.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

11 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

21 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

22 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago