Uncategorized

महाकुंभ में भगदड़… 17 से ज्यादा मौतें, PM मोदी ने CM योगी से 3 बार की बात

प्रयागराज महाकुंभ में दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या से पहले मची भगदड में करीब 17 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि, कई लोग घायल भी हुए है। भगदड़ की घटना को लेकर बचाव कार्यों पर खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने नजरें बनाए रखी है। बीते दो घंटे में पीएम ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है। वहीं, विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ की स्थिति के बारे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जानकारी ली और अब तक घायलों के उपचार के लिए की गई वयवस्था की समीक्षा की। वहीं इसके साथ ही पीएम ने श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता प्रबंध कराने के लिए भी कहा है। दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या से पहले मची भगदड़ को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है। उन्होंने यूपी सरकार को केंद्र से पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है।

बता दें कि, पहले अखाड़ा परिषद ने अमृत स्नान रद्द करने का एलान किया था लेकिन अब अखाड़ा परिषद ने कहा है कि, वो भीड़ के हटने के बाद अखाड़े स्नान के लिए जाएंगे। वहीं, संगम क्षेत्र से लोगों को बाहर निकालने के लिए बैरिकैडिंग हटा दी गई है। लेकिन अभी भी संगम तट पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। घटना के बाद भी लोग किसी तरह से संगम तट की तरफ जाने की कोशिश कर रहे है। वहीं, साधु-संतों ने लोगों को संगम तट न जाने की अपील कर रहे है।

सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि, जो मां गंगा के जिस घाट के समीप है, वहीं स्नान करे, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। स्नान के लिए कई स्नान घाट बनाए गए हैं, कहीं भी स्नान किया जा सकता है। प्रशासन के निर्देशन का अनुपालन करें। व्यवस्था बनाने में सहयोग करें, किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।

यूपी कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी कांग्रेस ने कहा है कि मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर महाकुंभ में भगदड़ होने से क़ई लोगों के मृत और घायल होने की सूचना बेहद दुःखद है। अव्यवस्थाओं के कारण घटित हुई यह घटना प्रशासनिक लापरवाही की ओर साफ-साफ इशारा कर रही है। इस दुर्घटना में मृत हुए लोगों के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं! हम गतात्माओं की शांति व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया अस्पताल
बता दें कि, सुरक्षा बलों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तुरंत ग्रीन कॉरिडोर बनाया और उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की पूरी टीम अस्पताल में मौजूद है। वहीं, इसके अलावा जरूरत पड़ने पर एयर एम्बुलेंसों के जरिए घायलों को अस्पताल ले जाने की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने योगी सरकार पर उठाए सवाल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने महाकुंभ में मची भगदड़ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि, महाकुंभ के दौरान, तीर्थराज संगम के तट पर हुई भगदड़ से कई लोगों की जान गई है और अनेकों लोगों के घायल होने का समाचार बेहद हृदयविदारक है। श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ और घायलों की शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हम कामना करते हैं। आधी अधूरी व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, प्रबंधन से ज़्यादा स्व प्रचार पर ध्यान देना और बदइंतज़ामी इसके के लिए ज़िम्मेदार है। हज़ारों करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद ऐसी व्यवस्था होना निंदनीय है। अभी कई महत्वपूर्ण शाही स्नान बचे हैं, तो केंद्र और राज्य सरकारों को अब चेत जाना चाहिए, और व्यवस्था को सुधारना चाहिए ताकि आगे ऐसी अप्रिय घटनाएँ न हों।

उन्होंने आगे कहा कि, श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, प्राथमिक चिकित्सा व मूवमेंट आदि की व्यवस्था में विस्तार करना चाहिए और वीआईपी मूवमेंट पर लगाम लगानी चाहिए. यही हमारे साधु संत भी चाहते हैं। कांग्रेस के हमारे कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि पीड़ितों को हर संभव मदद करें।

ये भी पढ़ें:

भगवान विष्णु को इन कारणों की वजह से कहां जाता हैं नारायण। जान लें ‘नारायण’ का अर्थ

BLACK TAJMAHAL: क्या आप जानते है काले ताजमहल का पूरा सच? क्यों अधूरा रह गया था काला ताजमहल ?

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

17 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

19 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago