Uncategorized

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने की पुलिस की तारीफ, सरकार पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगवा हुए मासूम बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। जिसके बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पुलिस की मुस्तैदी को सराहा है लेकिन साथ ही प्रदेश सरकार पर पुलिस को भ्रष्टाचार के लिए बाध्य करने का गंभीर आरोप लगाकर नया विवाद छेड़ दिया है।

बता दें कि, शनिवार को अगवा हुए पांच साल के बच्चे को प्रयागराज पुलिस ने दो दिनों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। मामला यमुनानगर जोन के मांडा थाना क्षेत्र के सरायकला गांव का है जहां कार सवार बदमाशों ने LKG के छात्र का उसके दादा के सामने अपहरण किया था।

पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार के नेतृत्व में गठित टीमों और सर्विलेंस की मदद से इस गुत्थी को सुलझाया गया। इस त्वरित कार्रवाई ने डरे हुए परिजनों को बड़ी राहत दी है। बताए कि, घटना उस समय हुई जब बच्चा स्कूल वैन से उतरकर अपने दादा के साथ घर जा रहा था। तभी कार सवार दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर बच्चे को अगवा कर लिया और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। परिजनों ने किसी भी पुरानी रंजिश से इनकार किया था, जिसके बाद पुलिस की चुनौती और बढ़ गई थी। डीसीपी विवेक चंद्र यादव और एडिशनल कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर खुद कमान संभाली।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ‘X’ पर इस सफलता के लिए पुलिस कर्मियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने लिखा कि मासूम के घर लौटने की खुशी हम सभी को है और कर्तव्य निभाने वाले पुलिसकर्मी प्रशंसा के पात्र हैं। अखिलेश ने पुलिस की कार्यक्षमता पर भरोसा जताते हुए कहा कि अगर पुलिस को सही ढंग से काम करने दिया जाए, तो वे पूरी ईमानदारी से अपना फर्ज निभाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

अखिलेश यादव ने तारीफ के साथ ही यूपी की भाजपा सरकार पर तीखा तंज भी कसा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पुलिस को भ्रष्टाचार के लिए बाध्य करती है। सपा प्रमुख के अनुसार, यदि पुलिस को राजनीतिक दबाव और भ्रष्टाचार से मुक्त रखा जाए और वह पहले से सक्रिय रहे, तो अपराध घटित ही नहीं होंगे। उनके इस बयान ने अब सोशल मीडिया पर एक नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

भारत की T20 विश्वकप जीत पर पाकिस्तानी दिग्गजों ने दी बधाई, मोहम्मद आमिर ने मानी अपनी गलती

टी20 विश्वकप 2026 को जीतकर न भारत ने हिस्ट्री को रिपिट किया बल्कि एक नया…

3 hours ago

Delhi: उत्तम नगर हत्या मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

राष्टीय राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर हत्या मामले में दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है।…

4 hours ago

प्रोमा मुखर्जी ने कैसे जीती कैंसर से जंग ?| Cancer Survivor| Nishabd | Exclusive With Deepak Arora

महज 34 साल की उम्र में स्टेज-2 ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देना,…

4 hours ago

निखिल भारद्वाज ने कैसे गंवाए दोनों पैर और एक हाथ ? | Nishabd | Deepak Arora

निखिल भारद्वाज उस दिन को आज भी याद करते हुए सहम जाते हैं...जब वो भी…

4 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव थ्रोबैक देसी आउटलेट तक का सफ़र | Exclusive

दशक से अधिक समय तक पत्रकारिता में सक्रिय रहे वरिष्ठ पत्रकार संजीव श्रीवास्तव ने अब…

4 hours ago

सोना-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानिए कितने कम हुए दाम ?

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जंग जारी है। मिडिल ईस्ट में टेंशन का माहौल है…

4 hours ago