समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिससे विवाद खड़ा हो सकता है। दरअसल रामजी लाल सुमन ने पहले राणा सांगा को लेकर जो विवादित बयान दिया था, उसका बवाल अभी ठंडा नहीं हो पाया था, और अब उन्होंने एक और विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि गड़े मुर्दे मत उखाड़ो, वरना भारी पड़ जाएगा अगर मुसलमानों में बाबर का डीएनए है तो तुम्हारे अंदर किसका है, जरा यह तो बता दो। इसके साथ ही राम जी लाल सुमन ने मंदिर के नीचे बौद्ध मठ होने की बात कही। बता दें कि आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में आंबेडकर जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गड़े मुर्दे मत उखाड़ो। तुम कहते हो हर मस्जिद के नीचे मंदिर है तो हमें यह कहना पड़ेगा कि हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ है।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…