SONAM KAPOOR: सोनम कपूर से लीजिए फैशन की हर अपडेट, सोनम के ये लुक आप कर सकती हैं कॉपी, वेस्टर्न कल्चर-क्लासिक ट्रेडिशनल फ़ैशन लुक।

SONAM KAPOOR: सोनम कपूर से लीजिए फैशन की हर अपडेट

जब बात बॉलीवुड फ़ैशनिस्टा और ग्लैमरस दीवाज़ की हो और सोनम कपूर आहुजा के बारे में बात ना हो, ये तो शायद मुश्किल ही है. उनकी फ़ैशन, स्टाइल और ब्यूटी सच में ऑइकॉनिक है और सहज भी. अपने रेड कार्पेट अपीयरेंस से लेकर चिक और अ’ला मोड लुक्स तक, सोनम कपूर आहुजा का ग्लैम गेम पहले दिन से ही ए1 रहा है.

उनका वेस्टर्न कल्चर और क्लासिक ट्रेडिशनल फ़ैशन लुक हमें हमेशा आकर्षित करता है… उनका फ़ैशनसेंस और उनकी ब्यूटी का मिश्रण ऐसा है कि, वो उनको भीड़ से अलग करता है. ब्लू आइज़ से लेकर एम्बेलिश्ड मेकअप और हेयरडू तक सोनम कपूर आहुजा का सब कुछ एक्सपेरिमेंटल होता है. हम आपको उनके कुछ लुक्स की झलकियां दिखा रहे हैं जो आपको पसंद आएंगी!

हेयरडू के साथ एक्सपेरिमेंट
हमने पहले भी कहा है और फिर से कह रहे हैं-मेकअप की तरह ही बालों के साथ एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है. इसलिए ऐसे हेयरस्टाइल को अपनाने से हिचकिचाएं नहीं, जो यूनिक, ख़ूबसूरत और प्रचलित हों. क्या वो आपको सूट करेंगे? जवाब है हां! बन्स और ब्रैड्स से लेकर पोनीटेल और वेव्स तक, सोनम कपूर, हर एक को ट्राय करती हैं. आप भी कर सकती हैं.

रेड लिप्स!
हमें वो दौर भी याद है, जब हमने सोनम कपूर आहुजा को सिर्फ़ रेड लिप्स में देखा है. रेड लिप्स कभी भी आउटऑफ़ फ़ैशन से बाहर नहीं जा सकते है- कल्ट-फ़ेवरेट, हाई-इम्पैक्ट और आकर्षक, ये हमेशा गेम-चेंजर और स्टेटमेंट-मेकर रहा है. तो अपने लिपस्टिक के बक्से में से उस रेड लिप्स को खोलकर सामने लाएं और अपने कॉन्फ़िडेंस को और मज़बूत लाएं.

ब्लश की दमक
कई लोगों के लिए ब्लश बहुत ज़रूरी होता है. ब्लश हमारे चेहरे पर एक दमक भरने और निखार लाने का काम करता है. पीच से लेकर न्यूड्स, प्लम से लेकर पिंक तक-आपके पास ब्लश चुनने के ढेरों ऑप्शन हैं. आप भी सोनम कपूर की तरह निखर सकती हैं.

मेटैलिक आइज़
आंखों का मेकअप एक सागर जैसा होता है, जितना आप कुछ नया खोजते हैं उतने ही गहरे उतरते जाते हैं. जब आई मेकअप लुक तैयार करने की बात आती है तो बहुत सारे ऑप्शन हैं. लेकिन, सोनम कपूर का पसंदीदा आई मेकअप कौन-सा है? उन्हें मेटैलिक शैडोस से खेलना पसंद है.

कैट आईलाइनर
एक सिग्नेचर कैट आईलाइनर रेड लिप्स की तरह ही आई-कॉनिक होता है. और कैट आईलाइनर के साथ सोनम के कई लुक्स इस बात की गवाही देते हैं. आप भी इसे ट्राय कर सकते हैं.

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

2 hours ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

5 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

6 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

6 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

7 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago