Categories: Uncategorized

Smart Automated Parking: देहरादून में महिला संचालित स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग शुरू, ऑटोमेटेड पार्किंग से होगा पार्किंग की समस्या का समाधान

Smart Automated Parking: देहरादून में महिला संचालित स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग शुरू

 

देहरादून में बढ़ती ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को कम करने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का निर्माण पूरा हो गया है। कोरोनेशन अस्पताल परिसर और परेड ग्राउंड में इस पार्किंग का संचालन भी शुरू हो चुका है। जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसे विधिवत रूप से जनता को समर्पित करेंगी…

ये पार्किंग उत्तराखंड में पहली बार महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित है, जिसे जिला प्रशासन का अनुदान प्राप्त है। परेड ग्राउंड में 96 वाहन, तिब्बती मार्केट में 132 वाहन और कोरोनेशन अस्पताल परिसर में 18 वाहन की क्षमता वाली ये पार्किंग कम जगह में अधिक वाहनों को सुरक्षित पार्क करने में सक्षम है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों एवं प्रयासों से ये परियोजना पूरी हुई है… जो न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएगी, बल्कि शहर की यातायात समस्या का भी समाधान करेगी। डीएम की ये पहल शहर में सुव्यवस्थित पार्किंग की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है….

इस ऑटोमेटेड पार्किंग की खासियत ये है कि, इसे आवश्यकता के मुताबिक एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी स्थानांतरित किया जा सकता है… जिससे भविष्य में शहर के अन्य इलाकों में भी इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

वहीं, चैनल 4 न्यूज़ यूपी-यूके की टीम ने स्थानीय लोगों से बातचीत की… जहां लोगों ने बताया कि, इस पार्किंग से शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी, पहले गाड़ी को कहीं भी पार्क करने पर पुलिस प्रशासन के द्वारा कार्रवाई कर चालान कर दिया जाता था लेकिन अब इस पार्किंग के होने से हमें काफी सुविधा मिलेगी…

शहरवासियों और पर्यटकों के लिए नो पार्किंग जोन की समस्या को कम करने में ये कदम एक उम्मीद की किरण माना जा रहा है… आगामी समय में और भी स्मार्ट पार्किंग प्रोजेक्ट्स की उम्मीद जताई जा रही है..जो देहरादून को और अधिक आधुनिक और व्यवस्थित शहर बनाएंगे।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

17 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago