हेल्थ

SKIN CARE: गर्मियों में ऐसे करें स्किन की देखभाल, स्किन केयर रूटीन को बनाएं बेहतर, पिंपल्स और टैनिंग की समस्या होगी दूर।

SKIN CARE: गर्मियों में ऐसे करें स्किन की देखभाल

गर्मियों की चिलचिलाती धूप में भी अगर चमकदार चेहरा चाहते हो और डल फेस से छुटकारा चाहते हो, तो इसका इलाज बताती हूं, घर से बाहर निकलना बंद कर दें। जिंदगी जीना बंद कर दें। और सिर्फ जिंदगी काटना शुरू कर दें। ये ही तो इलाज है, लेकिन मैं इस बात से सहमत नहीं हूं मुझे बाहर भी जाना है और फेस को डल होने से भी बचाना है लेकिन आखिर क्या किया जाए इस ढीट गर्मियों की टैनिंग से बचने के लिए….क्या किया जाए..

टेंशन मत लीजिए आज मैं आपको ये ही बता देती हूं कि, कैसे गर्मियों में भी आप अपनी स्किन को फ्रेश, हेल्दी और ग्लोइंग रख सकते हैं। वैसे अक्सर देखा जाता है कि, गर्मियों में तेज धूप, उमस और पसीने के कारण स्किन ऑयली, डल और टैन हो जाती है। बढ़ती गर्मी स्किन को डिहाइड्रेट कर सकती है,

जिससे पिंपल्स, सनबर्न और रैशेज जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। लेकिन सही स्किन केयर रूटीन को अपनाकर आप इन समस्याओं से बच सकते हैं और गर्मियों में भी फ्रेश, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। आज की इस वीडियो में हम आपको एक बहुत ही आसान और असरदार स्किन केयर रूटीन के बारे में बताने जा रहे है। जो आपकी स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने में मदद करेगी। सबसे पहली चीज है

क्लींजिंग (डीप नरिशमेंट)
गर्मी में एक्सट्रा ऑयल, पसीना और धूल स्किन पर जमा हो जाते हैं, जिससे स्किन पोर्स बंद हो सकते हैं और ब्रेकआउट्स की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए दिन में दो बार, माइल्ड फेसवॉश से अपने फेस को वॉश करें। ऑयली स्किन के लिए सैलिसिलिक एसिड युक्त क्लींजर और ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग क्लींजर बेहतर होता है।

एक्सफोलिएशन (डेड स्किन हटाएं)
डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए हफ्ते में 2-3 बार हल्का स्क्रब करें। इससे स्किन की गहरी सफाई होती है और नेचुरल ग्लो बना रहता है। मुल्तानी मिट्टी, ओटमील या कॉफी स्क्रब अच्छे नेचुरल एक्सफोलिएंट्स हैं।

टोनिंग (स्किन को फ्रेश और बैलेंस्ड रखें)
टोनर स्किन के पीएच बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है और पोर्स को टाइट करता है। गर्मियों में गुलाब जल, खीरे का रस या एलोवेरा युक्त टोनर का उपयोग करें, जिससे स्किन हाइड्रेटेड रहेगी।

मॉइस्चराइजिंग (स्किन को हाइड्रेट और नरिश करें)
गर्मी में भी स्किन को मॉइस्चराइज करना बेहद ज़रूरी होता है। वॉटर-बेस्ड, जेल-बेस्ड या हाइलूरोनिक एसिड युक्त हल्के मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, जो स्किन को चिपचिपा किए बिना उसे डीप नरिशमेंट दें।

सनस्क्रीन (सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा)
गर्मियों में स्किन को सनबर्न और प्रीमैच्योर एजिंग से बचाने के लिए एसपीएफ 30+ वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं।

हाइड्रेशन (स्किन मॉइश्चराइज रखें)
गर्मियों में स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं और साथ में नारियल पानी, छाछ और फ्रूट-इन्फ्यूज्ड डिटॉक्स वॉटर का सेवन करें, जिससे शरीर के अंदर से नमी बनी रहे।

लाइट मेकअप और हेल्दी डाइट अपनाएं
गर्मी में कम से कम मेकअप करें और मेकअप के लिए ऑयल-फ्री, वॉटर-बेस्ड प्रॉडक्ट्स का चुनाव करें। साथ ही, त्वचा को अंदर से स्वस्थ रखने के लिए विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट और हाइड्रेटिंग फूड्स जैसे तरबूज, खीरा, संतरा और पपीता खाएं।

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago