उत्तराखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में स्थित एक निजी स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र ने टीचर पर गोली चला दी। गोली टीचर के दाएं कंधे के नीचे लगी और टीचर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ताी कराया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक छात्र और टीचर के बीच झगड़ा हुआ था। टीचर ने छात्र को थप्पड़ मारी दिया जिसके बाद गुस्से में छात्र लंच बॉक्स में तमंचा छिपाकर स्कूल आया और टीचर में कक्षा में आने के बाद तमंचा चला दिया। वहीं, इस घटना के बाद जिले में शिक्षकों में काफी रोष है।
जानकारी के अनुसार, छात्र और शिक्षक के बीच झगड़े की शुरुआत तब हुई जब शिक्षक ने छात्र को थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद छात्र गुस्से में अपने लंच बॉक्स में तमंचा छिपाकर स्कूल लाया और कक्षा में ही शिक्षक पर गोली चला दी। उत्तराखंड के सीबीएसई बोर्ड से जुड़े अध्यापक इस घटना के विरोध में धरने और हड़ताल पर बैठ गए ।
आपको बता दें कि, इस घटना के बाद काशीपुर सहित कई जगहों पर आज स्कूल बंद रखे गए हैं। पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है और तमंचा बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शिक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है।
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल आने का…
HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…