चुनाव से पहले हरियाणा में बीजेपी को झटका
हरियाणा में नायब सिंह सैनी की अगुवाई वाली सरकार पर संकट के बादल मंडराते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, एक और निर्दलीय विधायक सरकार का साथ छोड़ सकते हैं। हरियाणा में बीजेपी के लिए लगातार परेशानी उस समय से खड़ी हो रही जब से दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ उसका गठबंधन टूटा है। पार्टी अपना मुख्यमंत्री भी बदल चुकी है। सीएम सैनी ने मनोहर लाल खट्टर की जगह ली। पार्टी को 44 विधायकों का समर्थन मिला हुआ है, लेकिन जैसे ही एक विधायक समर्थन वापस लेगा पार्टी की सरकार अल्पमत में आ जाएगी।सूत्रों का कहना है कि पृथला विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत बड़ा ऐलान कर सकते हैं। कल चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा कर सकते हैं।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…
रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…
रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…
रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…
इस्लामाबाद अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…