शिवपुरी को मिलेगी रिंग रोड की सौगात, 20 मिनट का सफर होगा आसान, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

शिवपुरी 

 शिवपुरी के लोगों के लिए बहुत बड़ी और खुशखबरी सामने आई है. शहर में अक्सर लगने वाले लंबे जाम और ट्रैफिक की किचकिच से अब हमेशा-हमेशा के लिए मुक्ति मिलने वाली है. मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने शिवपुरी के लिए 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 14 किलोमीटर लंबी फोरलेन रिंग रोड योजना को हरी झंडी दे दी है. इस रिंग रोड के बनने से जहां एक तरफ भारी वाहनों के चलते लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। 

20 मिनट का सफर अब सिर्फ 10 मिनट में!
शिवपुरी शहर में फिलहाल सिंगल रोड और भारी ट्रैफिक के चलते लोगों को आए दिन जाम का सामना करना पड़ता है. स्थिति यह होती है कि 14 किलोमीटर का सफर तय करने में 20 से 25 मिनट, और कभी-कभी तो आधे घंटे से भी ज्यादा का वक्त बर्बाद हो जाता है. लेकिन इस 14 किलोमीटर लंबी फोरलेन सर्कुलर रोड के बनने के बाद लोगों के समय में सीधी आधी बचत होगी. यानी अब वही दूरी लोग मिनटों में तय कर सकेंगे। 

जानिए कहां से कहां तक बनेगी यह धांसू रिंग रोड

यह सड़क परियोजना शहर के प्रमुख हिस्सों को आपस में जोड़ेगी. शिवपुरी में यह 14 किलोमीटर लंबी फोरलेन सर्कुलर (रिंग) रोड दो प्रमुख हिस्सों में बनेगी:

1. गुना नाका से ग्वालियर नाका: यह मार्ग सोनचरैया होटल होते हुए दुर्गादास राठौर चौराहे तक जाएगा.

2. ग्वालियर चौराहे से झांसी रोड: यह रूट सोनचरैया होकर भदैया कुंड और करवाल पुल से सीधे झांसी रोड तक जोड़ा जाएगा.

टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार
शिवपुरी अपने ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है. लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था. इस नई फोरलेन रिंग रोड से पर्यटकों की आवाजाही बेहद आसान और आरामदायक हो जाएगी, जिससे स्थानीय कारोबार और पर्यटन (Tourism) को बड़ा बूस्ट मिलेगा. मध्य प्रदेश सरकार की इस 100 करोड़ रुपये की मेगा सौगात के बाद अब शिवपुरी वासियों को जल्द ही जाम-मुक्त और स्मूथ ड्राइविंग का अहसास होने वाला है। 

Rupesh Jha

Recent Posts

Khatu Shyam News: दीपावली से पहले खाटूश्यामजी मंदिर में बड़ा फैसला, साढ़े 19 घंटे बंद रहेंगे पट, जानें दर्शन का नया समय

Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…

19 hours ago

झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 घायल; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…

19 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB जांच के बाद कारण बताओ नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा जवाब

जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…

19 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

21 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

21 hours ago