देश

सुबह 4 बजे अमित शाह ने क्यों कि शिंदे से मुलाकात,महाराष्ट्र सरकार पर शिवसेना का बड़ा हमला

सुबह 4 बजे अमित शाह ने क्यों कि शिंदे से मुलाकात,महाराष्ट्र सरकार पर शिवसेना का बड़ा हमला,
महाराष्ट्र राजनीति में अनबन की खबरें सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच कुछ सही नहीं चल रहा। ऐसे में शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राऊत ने महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एकनाथ शिंदे की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पुणे के वेस्टीन होटल में मुलाकात का हवाला देते हुए कहा कि शिंदे ने अपनी शिकायत में बताया कि राज्य सरकार में उनकी कोई इज्जत नहीं है। शिंदे का कहना था कि कल तक वे मुख्यमंत्री थे, लेकिन अब उनके फैसले पलट दिए जा रहे हैं। यह बैठक सुबह 4 बजे हुई थी, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है। राऊत ने इस मुलाकात को महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट का प्रतीक बताया और कहा कि यह सब कुछ दिखाता है कि राज्य का नेतृत्व अब दिल्ली के हाथों में है।
महाराष्ट्र में मराठी लोगों का स्वाभिमान खो गया
संजय राऊत ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में मराठी लोगों का स्वाभिमान अब खो गया है। राज्य में मराठी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई आयोजन हुए, लेकिन उनके मुताबिक इन आयोजनों से कोई ठोस परिणाम नहीं निकला। राज्य की राजनीतिक स्थिति में बदलाव का संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि मराठों में आंतरिक विभाजन की स्थिति बनी हुई है, जो ऐतिहासिक दृष्टि से महाराष्ट्र के लिए खतरनाक हो सकता है। उन्होंने शिवाजी महाराज का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर आज का महाराष्ट्र इसी तरह राजनीतिक और सामाजिक बंटवारे का शिकार रहा, तो वह समय भी आ सकता है जब लोग अपने स्वाभिमान के लिए संघर्ष करने की बजाय सत्ता के मोह में फंस जाएंगे।
संजय राऊत ने BJP पर लगाए आरोप
राऊत ने यह भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की संपत्ति और उद्योग धीरे-धीरे गुजरात में स्थानांतरित हो रहे हैं, और पेटेंट का मुख्यालय मुंबई से दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया है, जो एक संकेत है कि महाराष्ट्र के विकास को अन्य राज्यों के विकास के लिए खतरे में डाला जा रहा है। बेलगाम में मराठी लोगों पर हो रहे हमलों का मुद्दा भी उठाया गया, लेकिन राज्य सरकार इससे नज़रअंदाज कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री फडणवीस के आदेश का भी विरोध किया, जिसमें मंत्रालय के कामकाज को पूरी तरह से मराठी में चलाने की बात की गई थी।

संजय राऊत ने अंत में कहा कि वर्तमान में जो राजनीतिक स्थिति बन रही है, वह महाराष्ट्र के लिए शुभ नहीं है। वे इसे एक गंभीर संकट मानते हैं, जिसमें मराठी माणुस की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को कमजोर किया जा रहा है।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago