Categories: देश

शिक्षा मंत्री विवाद पर बाबा रामदेव का बयान, बोले- ‘सड़क नहीं, संसद और PM तय करेंगे फैसला’

हरिद्वार

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि देश का शिक्षा मंत्री कौन होगा, ये देश के प्रधानमंत्री और देश की संसद तय करेगी. ये सड़कों से तय नहीं होगा. उन्होंने कहा कि ब्राह्मणवाद से आजादी, आरएसएस से आजादी जैसे नारे कैसे ठीक हो सकते हैं. इस देश का संविधान जो अधिकार दलित, शोषित, वंचित को देता है वही अधिकार इस देश के ब्राह्मण को भी देता है। 

हरिद्वार में पत्रकारों से बात करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि देश सड़कों से नहीं चलेगा, देश संसद से चलेगा. रामदेव ने कहा कि भारत का शिक्षा मंत्री कौन होगा और कौन नहीं होगा, ये सड़कों पर तय नहीं होगा, ये देश के प्रधानमंत्री और देश की संसद तय करेगी।

प्रदर्शनों में ‘ब्राह्मणवाद से आजादी’, ‘आरएसएस से आजादी’ जैसे नारे लगने पर पर बाबा रामदेव ने कहा कि अगर कोई ब्राह्मण कुल में पैदा हुआ है, यदि आरएसएस से उसने राष्ट्रवाद सीखा है तो इससे किसी के पेट में दर्द नहीं होना चाहिए. इसके बाद उन्होंने देश के नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी का उदाहरण दिया और कहा कि अगर उन्होंने आरएसएस से राष्ट्रवाद सीखा है तो इससे किसी के पेट में दर्द नहीं होना चाहिए। 

आगे उन्होंने कहा कि जो अधिकार इस देश का संविधान किसी दलित, शोषित, वंचित को देता है, वहीं अधिकार वो संविधान इस देश में ब्राह्मण को भी देता है. उन्होंने कहा कि कोई भी वाद नहीं होना चाहिए, लेकिन ब्राह्मणों को भी गाली देना वह भी असंवैधानिक है, अलोकतांत्रिक है। 

बता दें कि राहुल गांधी ने संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर विरोध जताया था। 

प्रियंका गांधी ने भी सदन में इस फैसले पर प्रधानमंत्री को घेरा.
राहुल गांधी ने कहा कि इतने सारे युवा एजुकेशन सिस्टम को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और कई लड़कियां प्रदर्शन कर रही हैं. उन्हें पीटा गया. बीजेपी ने एक ऐसे व्यक्ति को बैठाया है जो बलात्कारियों का रक्षक है? वो सबसे गंदे किस्म का आदमी है. राहुल गांधी का इशारा प्रह्लाद जोशी के पुराने बयान पर है जो उन्होंने गुजरात दंगों की पीड़ित बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई के दौरान दिया था। 

Rupesh Jha

Recent Posts

Khatu Shyam News: दीपावली से पहले खाटूश्यामजी मंदिर में बड़ा फैसला, साढ़े 19 घंटे बंद रहेंगे पट, जानें दर्शन का नया समय

Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…

17 hours ago

झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 घायल; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…

17 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB जांच के बाद कारण बताओ नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा जवाब

जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…

17 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

20 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

20 hours ago