प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला, ड्रम में लाश को सीमेंट से किया पैक, फिर घूमने चली गई हिमाचल

इश्क के चक्कर में एक पत्नी हैवान बन गई। मुस्कान नाम की इस महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की  हत्या कर दी। इतना ही नहीं फिर उसके शव के 15 टुकड़े कर दिए। मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद इसे छिपाने के लिए बड़ी प्लानिंग की। दोनों ने शव को ड्रम में डालकर सीमेंट के घोल से जमा दिया। ताकि दुर्गंध न आए और मौका देखकर इसे ठिकाने लगा दें। इतना ही नहीं हत्या के बाद मुस्कान अपने पति सौरभ का फोन लेकर अपने प्रेमी साहिल के साथ हिमाचल में घूमने चली गई। सौरभ के मोबाइल फोन से सोशल मीडिया पर हिलस्टेशन के फोटो अपलोड किए ताकि ये दिखाया जा सके कि सौरभ घूमने गया है।

मुस्कान का साहिल से था प्रेम संबंध

दरअसल, मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरानगर का है जहां मर्चेंट नेवी में काम करने वाला सौरभ राजपूत अपनी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और 5 साल की बेटी के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी पोस्टिंग लंदन में थी। सौरव और मुस्कान ने  2016 में लव मैरिज की थी। वो 3 साल पहले सौरभ पत्नी मुस्कान के साथ इंदिरानगर में किराए पर मकान लेकर रहने लगे। इनकी एक 5 साल की बेटी भी बताई जा रही है जो सेकंड क्लास में है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मुस्कान का साहिल शुक्ला नामक युवक से प्रेम संबंध बन गया था। पति सौरभ के विदेश होने पर मुस्कान साहिल के साथ ही वक्त गुजारती थी। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए थे। हाल ही में जब सौरभ राजपूत अपनी पत्नी और बच्ची से मिलने मेरठ आए तो साहिल काफी असहज हो गया।

प्रेमी संग मिलकर पति के टुकड़े ड्रम में किए पैक

बताया जा रहा है कि तभी साहिल ने मुस्कान के ऊपर शादी का प्रेशर बनाया और दोनों ने मिलकर सौरभ को ही रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। मीडिया रिपोर्ट की माने तो रात के समय जब सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान के साथ अपने कमरे में सो रहे थे, तभी मुस्कान ने सौरभ के सीने में चाकू घोंप दिया। मुस्कान ने ताबड़तोड़ वार किए और अपने ही हाथों अपने पति को मार डाला। इसके बाद वहां साहिल भी आ गया और दोनों ने शव के टुकड़े करके उसे ड्रम में डाल दिया और ऊपर से सीमेट लगा दिया।

मां को बताई अपनी करतूत

वहीं जब मुस्कान हिमाचल से वापस आई तो परिजनों ने सौरभ के बारे में पूछा तो पहले तो मुस्कान बहाने बनाती रही। लेकिन फिर टूट गई और उसने अपनी मां को मंगलवार दोपहर कत्ल की बात बता दी। फिलहाल पुलिस ने मुस्कान के प्रेमी साहिल को भी हिरासत में ले लिया है और दोनों को मौके पर लेकर पहुंची। करीबन 30 मिनट तक सब अंदर रहे इसके बाद मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को पुलिस थाने ले गई। 2 घंटे की कोशिश करने के बावजूद लाश को ड्रम से बाहर नहीं निकाला जा सका आखिरकार पुलिस ने ड्रम को लाश के साथ पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और कड़ी मशक्कत के बाद ड्रम को काट कर शव को निकला गया। इस पूरे मामले को जिसने भी सुना वह दंग रह गया।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

24 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago