Categories: मनोरंजन

शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर बहुत जल्द एक नए अंदाज में नजर आने वाले हैं. वह अब होस्टिंग करते नजर आएंगे. उनकी इस होस्टिंग का कनेक्शन रामायण से है. वह रामायण को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज को होस्ट करेंगे.

शशि थरूर 'इतिहास: रामायण बियॉन्ड बॉर्डर्स' नाम की डॉक्यूमेंट्रई सीरीज को होस्ट करेंगे. यह चार एपिसोड की सीरीज होगी, जिसे सात दिसंबर को डिस्कवरी और डिस्कवरी प्लस पर दिखाया जाएगा. इसके जरिए वह एशिया के अलग-अलग देशों में रामायण के सफर और वहां की संस्कृतियों में इसके बदलते स्वरूप को समझाते नजर आएंगे.

भारत को केंद्र में रखकर बनाई गई यह सीरीज बताएगी कि रामायण किस तरह भारत की सीमाओं से निकलकर एशिया के अलग-अलग देशों तक पहुंची और वहां की संस्कृति का हिस्सा बन गई. इसमें कंबोडिया, श्रीलंका, थाईलैंड, फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया में रामायण और उसके स्थानीय रूपों को दिखाया जाएगा. सीरीज बताएगी कि इन देशों में रामायण के पात्रों, प्रसंगों और मूल विचारों को किस तरह अलग-अलग सांस्कृतिक संदर्भों में अपनाया गया.

शशि थरूर दर्शकों को रामायण के अलग-अलग संस्करणों से रूबरू कराएंगे. वह इसके साहित्यिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर बात करेंगे.

इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर थरूर का कहना है कि धार्मिक महत्व से इतर रामायण हमेशा से उनकी साहित्यिक रूचि का विषय रहा है. यह ऐसी कथा है, जिसने सदियों और संस्कृतियों का सफर तय किया है. उन्होंने बताया कि वर्षों से वह रामायण के अलग-अलग रूपों और इसकी प्रस्तुतियों के बारे में पढ़ते और समझते रहे हैं. हर संस्करण उस समाज के बारे में कुछ बताता है, जिसने उसे अपने ढंग से गढ़ा है.

थरूर के मुताबिक, रामायण की इस व्यापक सांस्कृतिक पहुंच को दुनिया के सामने लाने के उद्देश्य से उन्होंने इस सीरीज की मेजबानी करने का फैसला किया. सीरीज के चारों एपिसोड राम, सीता, हनुमान और रावण पर केंद्रित होंगे. इसमें अलग-अलग देशों में इन पात्रों के चित्रण और उनसे जुड़े मूल्यों में आए बदलावों को समझा जाएगा.

News Desk

Recent Posts

महंगे फेशियल छोड़ें, चुकंदर-गाजर और टमाटर का सूप त्वचा को देगा पोषण

 हर लड़की का सपना होता है कि अपनी शादी के दिन वह सबसे खूबसूरत दिखे।…

37 minutes ago

पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान

नई दिल्ली   भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को तेलंगाना…

51 minutes ago

सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का कुछ समय से सनी देओल के बेटे राजवीर…

1 hour ago

ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

नई दिल्‍ली  यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ दिल्‍ली की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट…

2 hours ago

धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी

नई दिल्ली इस र‍िटायरमेंट से कई सवाल  उठे, सवाल यही कि क्या संन्यास सही समय…

2 hours ago

सेमीफाइनल का टिकट पाने उतरेगी इंडिया-ए, UAE के खिलाफ गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

नई दिल्ली भारतीय टीम को अगर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 50 ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट में…

3 hours ago