Categories: मनोरंजन

सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का कुछ समय से सनी देओल के बेटे राजवीर देओल के साथ नाम जोड़ा जा रहा था। वहीं कई सोशल मीडिया पेज पर तो ऐसी रिपोर्ट्स आने लगीं कि सारा, राजवीर से शादी करने वाली हैं। इस खबर को सुनकर सब हैरान हो गए थे। हालांकि अब सारा के एक करीबी ने इन खबर पर अपना रिएक्शन दिया है।

क्या है इस खबर का सच
मीडिआ रिपोर्ट के मुताबिक सारा के करीबी का कहना है कि ये खबर गलत है। सारा तो राजवीर से कभी मिली ही नहीं हैं। उन्होंने यह भी क्लीयर किया कि सारा अभी सिंगल हैं और अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स में बिजी हैं।
सारा और राजीव कभी एक-दूसरे से मिले नहीं

उन्होंने कहा, ‘इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। सारा और राजवीर कभी मिले ही नहीं। सारा सिंगल हैं और अपने काम पर फोकस कर रही हैं। ये सब फालतू की अफवाह हैं। सारा इन अफवाहों पर कभी रिएक्ट नहीं करेंगी क्योंकि वह इस पर अपना टाइम वेस्ट नहीं करना चाहती हैं।’

जब सारा ने बताया था शादी का प्लान
बता दें कि सारा ने पहले एक बार बताया था कि शादी को लेकर उनका क्या प्लान है। सारा ने कहा था कि उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी से उन्हें बेहतर आइडिया मिला है कि उन्हें अपने बिग डे पर क्या चाहिए। सारा ने कहा था, उनकी शादी मेरे लिए ट्रायल राउंड था। अब मुझे पता है कि मुझे क्या चाहिए।

सारा का कहना था कि पहले वह चाहती थीं कि उनकी ड्रीम वेडिंग काफी बड़ी होगी। वह पहले सोचती थीं कि वह पेस्टल ब्राइड होंगी। लेकिन अब उन्हें लगता है कि छोटी शादी बेहतर है या फिर इंटीमेट वेडिंग। हो सकता है कि वह अपनी शादी में अब रेड ब्राइडर आउटफिट पहनें।

सारा ने फिर कहा था, ‘लेकिन मेरा पता नहीं, लास्ट में कुछ भी कर सकती हूं। पता नहीं शायद मैं ग्रीन भी पहन लूं।’

रिलेशनशिप को लेकर सारा की क्या है सोच
वहीं रिलेशनशिप को लेकर सारा ने कहा था, ‘मैंने कई लोगों को देखा कि वो सगाई कर लेते हैं और फिर जैसे-जैसे शादी पास आती है तो उन्हें अपने पार्टनर्स के असली चेहरे दिखते हैं और फिर वो सोचते हैं कि मैं ये आगे नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि शादी से पहले वॉक आउट करना बड़ा स्टेप है और सही भी। पहले लोग अपने लिए खड़े होने से डरते थे। वहीं जेन जी कॉन्फिडेंट हैं और वो फैसला लेते हैं जब गलत होता है।’

News Desk

Recent Posts

महंगे फेशियल छोड़ें, चुकंदर-गाजर और टमाटर का सूप त्वचा को देगा पोषण

 हर लड़की का सपना होता है कि अपनी शादी के दिन वह सबसे खूबसूरत दिखे।…

45 minutes ago

पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान

नई दिल्ली   भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को तेलंगाना…

59 minutes ago

ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

नई दिल्‍ली  यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ दिल्‍ली की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट…

2 hours ago

धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी

नई दिल्ली इस र‍िटायरमेंट से कई सवाल  उठे, सवाल यही कि क्या संन्यास सही समय…

2 hours ago

सेमीफाइनल का टिकट पाने उतरेगी इंडिया-ए, UAE के खिलाफ गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

नई दिल्ली भारतीय टीम को अगर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 50 ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट में…

3 hours ago

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद…

3 hours ago