Categories: बिजनेस

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा

मुंबई 
आज 27 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर हुई है. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई है. ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जबकि डॉलर इंडेक्स 103 के स्तर पर है. सऊदी अरब की एक अहम रिफाइनरी पर हमले के बाद तेल की कीमतों में तेजी आई है। 

सेंसेक्स 510 अंक टूटा, निफ्टी 25,800 के नीचे फिसला
शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट और बढ़ गई. सेंसेक्स 510.14 अंक यानी 0.60% टूटकर 83,818.45 पर आ गया, जबकि निफ्टी 131.65 अंक यानी 0.51% गिरकर 25,752.85 पर कारोबार कर रहा था. बाजार में गिरावट के बावजूद कई शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. कारोबार के दौरान 2,323 शेयरों में तेजी, 1,293 शेयरों में गिरावट और 184 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. सेक्टर के लिहाज से निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.3% नीचे रहा, जबकि मेटल इंडेक्स 1% से ज्यादा चढ़ा. मिडकैप इंडेक्स में 0.7% और स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 1% की बढ़त दर्ज की गई। 

सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 25,850 के नीचे
शेयर बाजार में शुक्रवार को कमजोरी देखने को मिली. सेंसेक्स 264.57 अंक यानी 0.31% गिरकर 84,064.02 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 44.10 अंक यानी 0.17% टूटकर 25,840.40 पर आ गया. बाजार में गिरावट के बावजूद कई शेयरों में खरीदारी जारी रही. कारोबार के दौरान 2,327 शेयरों में तेजी, जबकि 1,014 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 194 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. सेक्टर के लिहाज से निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.3% नीचे रहा, जबकि मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स 1% से ज्यादा चढ़े. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी करीब 1% की तेजी रही। 

बाजार में गिरावट की 3 बड़ी वजहें
मुनाफावसूली:
पिछले कुछ हफ्तों में बाजार में शानदार तेजी के बाद निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफा निकालना शुरू कर दिया है. इस हफ्ते अब तक सेंसेक्स और निफ्टी करीब 0.3% चढ़े हैं. इससे पहले चार हफ्तों में सेंसेक्स 14.8% और निफ्टी 14.2% उछल चुके हैं। 

कच्चे तेल की ऊंची कीमतें: ब्रेंट क्रूड करीब 96 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है. होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों और सऊदी अरब के ऊर्जा ठिकानों पर हमलों से तेल सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ी है. इससे निवेशकों की चिंता बढ़ रही है। 

टेक्निकल संकेत और अहम स्तर: Geojit Investments के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स के मुताबिक, निफ्टी को 25,900-26,000 के दायरे में लगातार रुकावट मिल रही है. अगर इंडेक्स 25,750 के नीचे फिसलता है, तो यह 25,300 तक जा सकता है. वहीं, 25,850 के ऊपर टिके रहने पर निफ्टी में तेजी आ सकती है और यह 26,300 का स्तर छू सकता है। 

 

News Desk

Recent Posts

Uttarakhand News: 5 साल में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, स्वरोजगार से लेकर विदेशी रोजगार तक धामी सरकार ने खोले अवसरों के नए द्वार…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विगत पांच वर्ष के…

4 hours ago

छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न….

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शासकीय डेटा के सुरक्षित रखरखाव, विभागों के बीच सुचारू डेटा साझाकरण और…

4 hours ago

धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान, छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी….

रायपुर: लकड़ी, कोयले और कंडों के पारंपरिक चूल्हों के बजाय एलपीजी मिलने से रसोई धुएं…

4 hours ago

तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

 नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित "दीपथून" स्तंभ…

4 hours ago

नक्सलवाद से निपटने वाले C-60 कमांडो की नई भूमिका, अब शहरों में संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा

गढ़चिरौली महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में तीन दशक से अधिक समय तक नक्सलवाद के खिलाफ मोर्चा…

4 hours ago

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: उप जिला प्रमुख चुनाव में भी युवाओं का जलवा, 22 साल की ममता समेत इन युवा चेहरों ने मारी बाजी

जयपुर: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 में युवा नेतृत्व का नया दौर देखने को मिल रहा…

4 hours ago