छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न….

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शासकीय डेटा के सुरक्षित रखरखाव, विभागों के बीच सुचारू डेटा साझाकरण और डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) एक्ट, 2023 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज मंत्रालय महानदी भवन में स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव श्री विकासशील ने की। बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर विकसित डेटा प्रबंधन व्यवस्था की तर्ज पर प्रदेश में सुदृढ़ डेटा गवर्नेंस प्रणाली और डेटा सेंटर विकसित करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसका उद्देश्य विभिन्न शासकीय विभागों के डेटा का व्यवस्थित संधारण करना और केंद्र सरकार के साथ आवश्यक डेटा साझा करने की व्यवस्था बनाना है, जिससे नीति निर्माण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिल सके।

*डीपीडीपी एक्ट, 2023 और नागरिक अधिकारों पर समीक्षा*

बैठक में वर्ष 2027 तक डीपीडीपी एक्ट, 2023 के क्रियान्वयन की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिनमें, नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा, रखरखाव की जिम्मेदारी, डेटा फिड्यूशियरी व डेटा प्रोसेसर की भूमिका तथा केंद्र व राज्य के संबंधित विभागों की जवाबदेही है। नागरिकों को अपने डेटा की जानकारी प्राप्त करने, उसमें सुधार कराने, डेटा हटाने का अनुरोध करने, शिकायत दर्ज कराने, प्रतिनिधि नामित करने तथा दी गई सहमति वापस लेने के अधिकारों की जानकारी दी गई।

*केंद्रीकृत कंसेंट मॉड्यूल और 24X7 निगरानी के निर्देश*

मुख्य सचिव श्री विकासशील ने निर्देश दिए कि विभिन्न शासकीय विभागों के एप्लीकेशन में नागरिकों की सहमति लेने के लिए एक सामान्य एवं केंद्रीकृत कंसेंट मॉड्यूल विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली सरल, सुरक्षित और स्वचालित हो तथा सभी एप्लीकेशन में सहमति प्रबंधन के लिए एक समान व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही, डेटा की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (SOC) के माध्यम से 24 घंटे सुरक्षा गतिविधियों की निगरानी पर जोर दिया गया।

*‘डिजिटल द्वार’ प्लेटफॉर्म और कार्यशाला का आयोजन*

बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के डेटा एक्सचेंज प्लेटफॉर्म ‘डिजिटल द्वार’ के प्रभावी उपयोग और विकास पर विशेष रूप से चर्चा हुई, जिसके जरिए विभिन्न शासकीय विभागों के बीच डेटा का आदान-प्रदान किया जा सकेगा। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डीपीडीपी एक्ट और डिजिटल द्वार प्लेटफॉर्म की विस्तृत जानकारी देने तथा आगामी कार्ययोजना तैयार करने के लिए कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश भी दिए। इस बैठक में आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, आदिम जाति विकास विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

News Desk

Recent Posts

Uttarakhand News: 5 साल में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, स्वरोजगार से लेकर विदेशी रोजगार तक धामी सरकार ने खोले अवसरों के नए द्वार…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विगत पांच वर्ष के…

3 hours ago

धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान, छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी….

रायपुर: लकड़ी, कोयले और कंडों के पारंपरिक चूल्हों के बजाय एलपीजी मिलने से रसोई धुएं…

4 hours ago

तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

 नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित "दीपथून" स्तंभ…

4 hours ago

नक्सलवाद से निपटने वाले C-60 कमांडो की नई भूमिका, अब शहरों में संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा

गढ़चिरौली महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में तीन दशक से अधिक समय तक नक्सलवाद के खिलाफ मोर्चा…

4 hours ago

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: उप जिला प्रमुख चुनाव में भी युवाओं का जलवा, 22 साल की ममता समेत इन युवा चेहरों ने मारी बाजी

जयपुर: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 में युवा नेतृत्व का नया दौर देखने को मिल रहा…

4 hours ago

बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े……

रायपुर: बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुप्रथा नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और…

4 hours ago