Uncategorized

पटना लाया जाएगा शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार

भोजपुरी लोकगायिका शारदा सिन्हा ने 72 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने अपनी मां की मौत की पुष्टि की । स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पटना में होगा। इंडिगो फ्लाइट से उनका पार्थिव शरीर को पटना लाया जाएगा और पटना में ही राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार होगा।

शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर बुधवार को 12 बजे के बाद अंतिम दर्शन के लिए पटना में रखा जाएगा। वहीं, 7 नवंबर की सुबह शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार हो सकता है। वहीं, जबसे सिंगर के निधन की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर हर कोई नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी समेत फिल्म और म्यूजिक जगत से जुड़े लोगों ने उनके निधन को सबसे बड़ी क्षति बताया है।

शारदा सिन्हा के निधन के बाद पीएम मोदी ने X (पहले ट्विटर) पर दुख जताते हुए लिखा, ‘सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं. आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी. उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति!’

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago